Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व विजेता टीम का हिस्सा रहे मुनाफ पटेल ने इस भारतीय गेंदबाज को माना दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज

भारतीय टीम विश्व कप की तैयारियों में जुटी हुई है। टीम इस टूर्नामेंट को जीतने की प्रबल दावेदार भी मानी जा रही है। भारत की जीत में टीम में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। बुमराह ने पिछले कुछ सालों में शानदार प्रदर्शन किया है। अब उनके बारे में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल ने बयान दिया है।

मुनाफ ने किये कई खुलासे

मुनाफ पटेल के रहते हुए ही जसप्रीत बुमराह ने मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया था। यही वजह है कि मुनाफ ने उन्हें शुरुआत से ही करीब से देखा है। स्पोर्ट्स तक से बात करते हुए मुनाफ ने कहा

“जसप्रीत बुमराह एक जल्दी सीखने वाले हैं। उन्हें मौका देने के लिए मुंबई इंडियंस का धन्यवाद। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लसिथ मलिंगा से धीमी और यॉर्कर डिलीवरी सीखी और फिर शेन बॉन्ड और ज़हीर खान के साथ भी काम किया। वह एक आत्मविश्वासी खिलाड़ी है और हमेशा दूसरों से सीखने के लिए तैयार रहता है।”

मुनाफ जीत चुके हैं विश्व कप

मुनाफ पटेल 2007 और 2011 आईसीसी विश्व कप में टीम का हिस्सा थे। 2007 में जहाँ टीम पहले राउंड से बाहर हो गई थी वहीं 2011 में टीम ने टूर्नामेंट पर कब्जा जमाया था। विश्व कप को लेकर उन्होंने कहा

“भारत की गेंदबाजी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हमारी बल्लेबाजी हमेशा मजबूत रही है लेकिन हमारी गेंदबाजी भी अब काफी मजबूत हो गई है। हम विदेशों में मैच और सीरीज जीत रहे हैं और इससे विश्व कप से पहले टीम का मनोबल बढ़ेगा।”

कौन विश्व कप का दावेदार

मुनाफ पटेल ने इसके साथ ही इंग्लैंड के परिस्थतियों के बारे में भी बात की। इसके साथ ही उन्होंने भारत को ही विश्व कप जीतने का प्रबल दावेदार माना है। अंत में उन्होंने कहा

“इंग्लैंड में तेज गेंदबाजों के लिए मददगार पिच होती है और हमारे पास साइड में क्वालिटी पेसर हैं। हमारे स्पिनर भी बेहतरीन हैं। विश्व कप में हमारे पास जीतने के अच्छा मौका है।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post विश्व विजेता टीम का हिस्सा रहे मुनाफ पटेल ने इस भारतीय गेंदबाज को माना दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज appeared first on Sportzwiki.