Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैदान पर उतरते ही पांड्या भाइयों ने रच दिया इतिहास

भारतीय क्रिकेट टीम आज न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला टी-20 मैच खेलेगी. इस मैच के साथ हार्दिक और क्रुणाल पांड्या एक इतिहास रचने जा रहे हैं. 7 साल बाद भारतीय क्रिकेट टीम में कोई दो भाई साथ खेलते नजर आएंगे. आइए आपको बताते हैं इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम में कितने भाई टीम में एक साथ खेल चुके हैं.

बता दें, हार्दिक और क्रुणाल आईपीएल में भी एक ही टीम के लिए खेलते हैं. हार्दिक अभी कुछ दिन पहले विवाद में फंस गए थे. उन्होंने करण जौहर के शो में महिलाओं के खिलाफ अभद्र बातें कही थी. जिसके बाद उनको टीम से सस्पेंड कर दिया गया था. बाद में बीसीसीआई ने उनको टीम के साथ जुड़ने को कहा और उनका सस्पेंशन खत्म कर दिया.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में किया था डेब्यू 

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है. वहीं  क्रुणाल की बात करें तो वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में टीम का हिस्सा थे. उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन भी किया. जिस वजह से उनको आगे भी टीम के साथ जोड़ा गया.

भारतीय टीम में इससे पहले जो भाई एक साथ खेले थे.वो युसूफ पठान और इरफ़ान पठान थे. उन्होंने आखिरी बार सन 2012 में भारतीय टीम की ओर से खेले थे.

ये है भारत के लिए खेलने वाले भाइयों की जोड़ी 

उस मैच में भारतीय टीम हार गई थी. उसके बाद पठान भाइयों को टीम के साथ खेलने का मौका नहीं मिला. अब पांड्या   भाई ने इतिहास रचा है. भारतीय टीम के लिए पहले भाई जो खेले उनका नाम मोहिंदर और सुरिंदर अमरनाथ है. इनके पिता लाला अमरनाथ भी भारत के लिए खेल चुके हैं.

मोहिंदर और सुरिंदर अमरनाथ (3 वनडे)
इरफान और यूसुफ पठान (8 वनडे, 8 टी 20 )
हार्दिक और क्रुनाल पांड्या (पहला टी 20 )

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post मैदान पर उतरते ही पांड्या भाइयों ने रच दिया इतिहास appeared first on Sportzwiki.