Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बालाजी ने कहा, विजय शंकर विश्व कप में हो टीम का हिस्सा, मौका मिलने पर नंबर चार पर करे बल्लेबाजी

भारतीय टीम ने अभी कुछ दिन पहले न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया का दौरा खत्म किया है. इस सीरीज में भारतीय टीम के लिए विजय शंकर एक बेहतरीन ऑलराउंडर के विकल्प के तौर पर सामने आए हैं. उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खुद को विश्व कप के लिए एक दावेदार के रूप में आगे किया है.

अब भारतीय चयनकर्ता को इस खिलाड़ी के बारे में सोचना होगा. विजय शंकर के पास भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में बढ़िया प्रदर्शन करने का दबाब होगा. अब उनके बारे में भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज लक्ष्मी पति बालाजी ने जमकर प्रशंसा की है.

विजय शंकर विश्व कप का हिस्सा होंगे 

उन्होंने विजय शंकर को विश्व कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा बताया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी-20 में शंकर ने बेहतरीन बल्लेबाजी की थी.

“निश्चित रूप से विजय शंकर भारत के विश्व कप टीम का हिस्सा होंगे. उन्होंने अपने बल्ले से नतीजे तैयार किए हैं. उसे वहाँ होना चाहिए, क्योंकि उसने अपनी सीमित संभावनाओं में अपनी असली क्षमता दिखाई है. उन्होंने महत्वपूर्ण मैच में अच्छी बल्लेबाजी की है”

“वह प्लेइंग इलेवन में फिट नहीं हो सकता है, लेकिन आपको मजबूत बेंच स्ट्रेंथ की जरूरत है. और वो आपका विश्व कप के लिए मजबूत बेंच स्ट्रेंथ साबित होगा.”

गेंदबाजी के लिए मिले पर्याप्त अवसर 

बालाजी ने आगे कहा,बल्लेबाजी में उन्होंने अपना जौहर दिखा दिया है. अब उनको गेंदबाजी में अपना जौहर दिखाना है.

उन्होंने  आगे कहा,

“उन्हें गेंदबाजी करने के पर्याप्त अवसर नहीं मिले हैं. लेकिन जो भी मौका मिला, वह ठीक लग रहा था. वह कोई ऐसा गेंदबाज नहीं है, जो तेज गति से बॉल करे. लेकिन विजय शंकर का पहला चरण निश्चित रूप से अच्छा रहा है”

“अब उनके लिए लगातार बल्लेबाजी करने का समय है. और वो अपने ओवरों का पूरा कोटा करने की कोशिश करें,मुझे लगता है नंबर चार के लिए वो सबसे बेहतरीन विकल्प है”

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post बालाजी ने कहा, विजय शंकर विश्व कप में हो टीम का हिस्सा, मौका मिलने पर नंबर चार पर करे बल्लेबाजी appeared first on Sportzwiki.