Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पुलवामा में शहीद हुए जवानों के लिए नम हुई भारतीय कप्तान विराट कोहली की आंखे, कही दिल छु जाने वाली बात

भारत के लिए गुरुवार को दिन मातम लेकर आया जहां देश की सुरक्षा में तैनात जवानों पर आंतकियों ने एक जबरदस्त फिदायीन हमला किया जिसमें देश की सुरक्षा करने वाले 42 जवान शहीद हो गए। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है और देश की जनता का खूल खौल उठा है।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों पर आत्मघाती हमले से देश में शोक

आतंकियों की इस कायराना हरकत के बाद तो हमारे देश में एक तरह से शोक की लहर है और हर कोई इस आतंकी हमलें में शहीद हुए जवानों को लेकर अपनी संवेदना प्रकट कर रहे हैं तो वहीं घायल जवानों के स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए इस आत्मघाती आतंकी हमले के बाद पूरे भारत से अपनी तरफ से शोक प्रकट किया जा रहा है और इसी तरह से क्रिकेट की दुनिया से भी संवेदना देखी जा सकती है।

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने शहीद जवानों को लेकर प्रकट की संवेदना

भारतीय क्रिकेटरों का दिल भी इस घटना के बाद स्तब्ध हैं और अब भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस हमले को लेकर दुख जताया है और शहीदो को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट के जरिए सुरक्षा बलों के जवानों पर हमले को लेकर अपनी संवेदना प्रकट की है। विराट कोहली ने ट्वीट कर लिखा कि

पुलवामा में हमले के बारे में सुनकर मैं स्तब्ध हूं, शहीद सैनिकों के प्रति हार्दिक संवेदना और घायल जवानों के जल्द ही स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

आतंकियों की कायराना हरकत से 42 सीआरपीएफ जवान शहीद

गुरुवार शाम को जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आंतकियों ने बारूद से भरी कार से आत्मघाती हमला किया। आतंकियों की इस कारराना हमलें में हमारे देश की सीआरपीएफ के 42 जवान शहीद हो गए और कई जवान घायल हैं।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post पुलवामा में शहीद हुए जवानों के लिए नम हुई भारतीय कप्तान विराट कोहली की आंखे, कही दिल छु जाने वाली बात appeared first on Sportzwiki.