Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत- पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच को लेकर केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने दिया बयान, बताया भारत का फैसला

कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकियों ने हमला कर दिया। इसमें अभी तक 40 से ज्यादा जवानों के शहीद हो चुके हैं। यह एक आत्मघाती हमला था बताया जा रहा था, कि काफिले में सीआरपीएफ की करीब दर्जनभर गाड़ियों में 2500 से अधिक जवान सवार थे। आतंकियों ने सुरक्षाबलों की दो गाड़ियों को निशाना बनाया। इसमें पाकिस्तान का हाथ माना जा रहा है।

पाकिस्तान से विश्व कप में मुकाबला

भारत और पाकिस्तान के बीच 16 जून को विश्व कप का मुकाबला खेला जाना है। दोनों टीमों के बीच अभी सिर्फ आईसीसी या फिर एसीसी टूर्नामेंट में मैच खेले जाते हैं। अब इसमें भी नहीं खेलने की बात हो रही है।

कई वर्तमान क्रिकेटर और पूर्व क्रिकेटर इसकी मांग कर रहे हैं। हालाँकि, सवाल यही बना हुआ है कि अगर आईसीसी टूर्नामेंट का नॉक आउट मुकाबला हुआ तो उसमें क्या भारत पाकिस्तान से नहीं खेलेगा।

केंद्रीय मंत्री ने दिया बयान

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच नहीं होने को लेकर केंद्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने बयान दिया है। उन्होंने पाकिस्तान से नहीं खेलने की मांग को जायज बनाया है। इंडिया टुडे से बात करते हुए उन्होंने कहा

“मैं कोई टिप्पणी नहीं कर सकता (क्रिकेट के मुद्दों पर) यह कहने के अलावा कि जो लोग इसकी मांग कर रहे हैं उनका कुछ औचित्य है। आप देख सकते हैं कि कई फिल्में और संगीत कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। हालात सामान्य नहीं हैं। यदि चीजें सामान्य नहीं हैं, तो झप्पीया-पप्पियाँ मुद्दे हमेशा से रहे हैं।”

आईसीसी और बीसीसीआई ले फैसला

रवि शंकर प्रसाद ने इसके बाद ही आईसीसी टूर्नामेंट में मैच खेलने पर आईसीसी और बीसीसीआई को आपस में फैसला लेने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा

“चूंकि यह एक अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट है, इसलिए आईसीसी और हमारे भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को हमारे सुरक्षा प्रतिष्ठान के साथ विचार करने के बाद फैसला करना होगा। ना कहने का समय आ गया। शहीदों के लिए श्री इमरान खान के पास शोक का कोई शब्द नहीं था।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post भारत- पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच को लेकर केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने दिया बयान, बताया भारत का फैसला appeared first on Sportzwiki.