Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जवानों की शहादत को विराट का सलाम, शहीदों के सम्मान में कप्तान कोहली ने किया ये 'विराट' फैसला

इंटरनेट डेस्क। 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के करीब 44 जवान शहीद हो गए। उरी के बाद हुए सबसे बड़े आंतकी हमले की चारों और कड़ी निंदा की जा रही है और देश की जनता के बीच आंतकवाद के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है। पुलवामा में हुए इस आंतकी हमले जो जवान शहीद हुए उन्हें बॉलीवुड, खेल जगत आदि श्रद्धांजलि दे रहे है।

इसी बीच भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने शहीद हुए जवानों के सम्मान में एक बड़ा फैसला लिया है। ​आपको बता दें कि कप्तान विराट कोहली को खेल के मैदान में शानदार प्रदर्शन के लिए शनिवार यानी कि आज 16 फरवरी को उनकी फाउंडेशन द्वारा उन्हें इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर से सम्मानित करने का आयोजन किया जाने वाला था। लेकिन विराट ने बड़ा फैसला लेते हुए उस पुरस्कार समारोह को रद्द कर दिया है। अब ये पुरस्कार बाद में दिए जाएंगे। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। विराट ने लिखा कि दुख के इन पलों में हमने इस ईवेंट को रद्द कर दिया है। यह ईवेंट आज होना था।

इससे पहले शुक्रवार को भी कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि पुलवामा में हुए आंतकी हमले की खबर सुनकर काफी धक्का लगा है और मैं इस हमले में घायल सैनिकों की जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं और जो जवान इस हमले में शहीद हुए मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि देता हूं। आपको बता दें कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की कंगारू टीम के ​खिलाफ होने वाली टी20 और वनडे सीरीज में वापसी हो गई है। भारत और कंगारू टीम के बीच 24 फरवरी को दो टी20 सीरीज का पहला मैच खेला जाना है।