भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो वनडे और टी-20 सीरीज से आराम दिया गया था. टीम की कमान इस दौरान रोहित शर्मा निभा रहे थे. भारतीय टीम इस दौरान टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार गई है. कल खेले मुकाबले में भारतीय टीम 4 रन से हार गई. इसी के साथ सीरीज भी हमने गंवा दी.
अब पूर्व ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर शेन वार्न का मानना है कि विराट कोहली अच्छे लीडर हैं लेकिन दांव-पेश के मामले में कमजोर कप्तान हैं.आइए आपको बताते हैं उन्होंने और क्या कहा,
विराट कोहली अच्छे लीडर लेकिन चालाक कप्तान नहीं

वार्न ने कहा कि भारत और मेजबान इंग्लैंड के विश्व कप 2019 जीतने की संभावना है.
उन्होंने कहा,
“मुझे लगता है कि विराट कोहली मौजूदा समय में खिलाड़ियों का सबसे अच्छा लीडर है. लेकिन टीम के लीडर, कप्तानी और दांव-पेश में एक अंतर होता है.”
मेरा मानना है कि टिम पेन, केन विलियमसन तकनीक के मामले में काफी अच्छे हैं

“मैं विराट कोहली का बड़ा फैन हूं. वो क्रिकेट के खेल के लिए बहुत अच्छा है.वो टीम का अच्छे से नेतृत्व करता है. वास्तव में अंतर बता पाना काफी मुश्किल है. मेरा मानना है कि टिम पेन, केन विलियमसन तकनीक के मामले में काफी अच्छे हैं. इसलिए ये कहना मुश्किल है कि कौन सा कप्तान एकदम अलग खड़ा होता है लेकिन मैं कहूंगा कि कोहली फिलहाल सर्वश्रेष्ठ लीडर है.”
ऑस्ट्रेलिया की टीम विश्वकप जीतने की माद्दा रखती है

“मुझे लगता है कि भारत और इंग्लैंड दो फेवरेट टीमें हैं. इसलिए मुझे लगता है कि ये दो टीमें आगे बढ़ेंगी. मेरा मानना है कि अगर चयनकर्ता सही टीम चुन पाते हैं तो खुद को साबित करने के लक्ष्य के साथ टीम में लौटे स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर और मार्कस स्टोइनिस, डार्सी शॉर्ट, शॉन मार्श, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस, ग्लेन मैक्सवेल के साथ ऑस्ट्रेलिया के पास भी ऐसी टीम होगी जो विश्व कप जीतने का माद्दा रखती है”
महेंद्र सिंह धोनी की टीम को विश्व कप में जरूरत

“महेंद्र सिंह धोनी अब भी मेरी टीम में रहेंगे. मेरे लिए हालात के हिसाब से वो नंबर चार, पांच, छह किसी भी जगह बल्लेबाजी कर सकते हैं. विश्व कप जीतने के लिए आपको स्क्वाड में अनुभव चाहिए. अगर टीम इंडिया को विश्व कप जीतना है तो विराट कोहली, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी के साथ भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post शेन वार्न ने कहा अगर भारत को जीतना है विश्वकप तो विराट कोहली की जगह ये खिलाड़ी करे कप्तानी appeared first on Sportzwiki.