Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिकेटर अमित भंडारी पर जानलेवा हमलें के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मामले की जांच में जुटी पुलिस

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अमित भंडारी पर सोमवार को अनजान लोगों के द्वारा जानलेवा हमला किया गया। दिल्ली के क्रिकेटर अमित भंडारी पर इन दोनों ने हॉकी स्टिक और रॉड से बुरी तरह से हमला किया जिससे अमित भंडारी भी बुरी तरह से घायल हो गए।

क्रिकेटर अमित भंडारी पर सोमवार को हुआ जानलेवा हमला

इस जानलेवा हमले में अमित भंडारी को कान और सिर पर जबरदस्त चोटें आयी जिसके बाद अब वो अस्पताल में भर्ती हैं। इस वारदात के बाद पूरा भारतीय क्रिकेट जगत इसकी कड़ी आलोचना कर रहा है।

क्रिकेटर पर इस तरह से जानलेवा हमले के बाद अनजान आरोपियों को पकड़ने की मांग की जा रही है इसी बीच पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

हमले के मामले में दो आरोपी गिरफ्त में

अमित भंडारी पर हमलें को लेकर पुलिस उपायुक्त नुपुर  प्रसाद ने कहा कि “भंडारी को सिर और पैर में चोटों के साथ संत परमानंद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि वो अब खतरे से बाहर हैं।”

वहीं पुलिस ने इस हमलें के पीछे शामिल होने वाले दो शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त नुपुर प्रसाद ने इस बात को लेकर कहा कि “हमने अनुज ढेड़ा और उनके साथी नवीन को उनके ठिकाने से गिरफ्तार किया है। इनके अन्य साथियों की गिरफ्तार के प्रयास जारी हैं।”

डीडीसीए ने भी सख्त कार्यवाही करने के दिए संकेत

इस मामले को लेकर डीडीसीए के अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा कि “हम इस घटना की सभी जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। जहां तक मुझे पता चला है, वो एक असंतुष्ट खिलाड़ी के बारे में है, जिसने इसे नेशनल अंडर-23 के टूर्नामेंट के संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल नहीं किया है।”

“स्थानीय पुलिस स्टेशन SHO मैदान में पहुंच गए हैं और मैंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक से व्यक्तिगत रूप से बात ही है। दोषी बेवजह नहीं जाएंगे। मैं इस मामले में अच्छी कार्यवाही करने का वादा करता हूं। हम एफआईआर दर्ज करेंगे।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post क्रिकेटर अमित भंडारी पर जानलेवा हमलें के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मामले की जांच में जुटी पुलिस appeared first on Sportzwiki.