Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चिक्कारंगप्पा ने जीता गोलकुंडा मास्टर्स

हैदराबाद
बेंगलुरु के चिक्कारंगप्पा एस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को 40 लाख रुपये की पुरस्कार राशि वाली गोलकुंडा मास्टर्स गोल्फ चैंपियनशिप जीत ली। 25 वर्षीय चिका ने चौथे और अंतिम राउंड में छह अंडर 65 का शानदार कार्ड खेला और दो शॉट के अंतर से खिताबी जीत हासिल की। उनका चार राउंड का स्कोर 20 अंडर 265 रहा जिसके साथ उन्होंने पीजीटीआई सत्र का पहला टूर्नामेंट अपने नाम किया। चिका ने चार राउंड में 65-64-70-65 के कार्ड खेले। पटना के अमन राज ने दिन का सर्वश्रेष्ठ सात अंडर 64 का कार्ड खेला और 18 अंडर 266 के स्कोर के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर रहे। उनके साथ बेंगलुरू के एम धर्मा (69) को भी दूसरा स्थान मिला। चिका को इस जीत से 6,46,600 रुपये की पुरस्कार राशि मिली।