Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मार्सेलिनो के दो गोल से एफसी पुणे सिटी ने चेन्नईयिन एफसी को हराया

चेन्नई
एफसी पुणे सिटी ने मार्सेलिनो के दो गोल की बदौलत शनिवार को नेहरू स्टेडियम में आयोजित इंडियन सुपर लीग के मैच में चेन्नईयिन एफसी को 2-1 से शिकस्त दी। इस जीत ने उसकी प्लेआफ में क्वालीफाई करने की उम्मीद बढ़ा दी। पुणे सिटी तालिका में 13 मैच में 14 अंक लेकर सातवें स्थान पर है जबकि गत चैम्पियन चेन्नईयिन 14 मैचों में इस सत्र की 11वीं हार के बाद पांच अंक से अंतिम स्थान पर बना हुआ है। पहला हाफ गोलरहित रहा जबकि दूसरे हाफ में सीके विनीत ने 55वें मिनट में मेजबान टीम को 1-0 से आगे कर दिया, लेकिन पुणे ने जल्द ही मार्सेलिनो के दो गोल की बदौलत वापसी की। उन्होंने 59वें और 60वें मिनट में गोल दागे।