स्टीवन स्मिथ, डेविड वार्नर और कैमरन बैनक्रॉफ्ट ने बॉल टेम्परिंग के आरोप पर सस्पेंड होने के बाद कई तरह के नेक काम किये थे. उन्होंने कैंसर पीड़ित लोगो की जमकर मदद की थी. इसी बीच केएल राहुल भी इन्ही के रस्ते में चल पड़े है. दरअसल, महिलाओं पर की गई अभद्र टिप्पणीयों के बाद अब केएल राहुल ने एक नेक काम किया है.
केएल राहुल ने जैकब मार्टिन को दान दी धनराशि

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी जैकब मार्टिन का बड़ौदा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. उनका बीते साल दिसंबर में एक्सीडेंट हो गया था. जिससे उन्हें फेंफड़े और लीवर में चोटें आई हैं.
बीसीसीआई ने उनके ईलाज के लिए पहली ही पांच लाख रुपये की मदद की है. इसके अलावा बड़ौदा क्रिकेट संघ (बीसीए) ने भी उन्हें तीन लाख रुपये दिए है. क्रुनाल पांड्या ने उन्हें ब्लेंक चेक दिया था.
वहीं सौरव गांगुली ने भी उनकी मदद की थी. इसी बीच भारतीय टीम के प्रतिभाशाली क्रिकेटर केएल राहुल ने जैकब मार्टिन को मोटी धनराशी दान में दी है.
खुद जैकब मार्टिन की पत्नी ने की पुष्टि

हालाँकि, केएल राहुल ने कितनी धनराशी दी है. इस बात का खुलासा तो नहीं हो पाया है, लेकिन खुद जैकब मार्टिन की पत्नी ख्याति मार्टिन ने इस बात का खुलसा किया है, कि केएल राहुल ने उन्हें एक मोटी धनराशि की मदद की है.
ख्याति मार्टिन ने कहा, “भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने हमारी जरुरत पूछने के दिन ही हमारे अकाउंट पर एक काफी अच्छी रकम ट्रांसफर की है.”
तबियत में हो रहा सुधार

ख्याति मार्टिन ने आगे अपने बयान में कहा, “उनकी तबियत अब काफी अच्छी हो चुकी है. धीरे-धीरे अब उनका शरीर काम करने लगा है. मुझे उम्मीद है, कि वह कुछ दिनों में पूरी तरह से ठीक हो जायेंगे और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी. मुझे लगता है, कि जल्द ही क्रिकेट के मैदान पर उतरेंगे और इसका हम बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.”
साथ ही ख्याति मार्टिन ने भारतीय टीम को मिली पिछले दो महीनो की सफलताओं पर बधाई दी है और मदद करने वालो का आभार जताया है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post जिंदगी मौत से जूझ रहे जैकब मार्टिन को केएल राहुल ने मोटी धनराशी की दान appeared first on Sportzwiki.