Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज भी बल्लेबाजों की पहुंच से दूर है क्रिकेट के ‘डॉन’ का यह विश्व रिकॉर्ड

खेल डेस्क। विश्व में ऐसा कोई भी क्रिकेट प्रशंसक नहीं होगा जो दुनिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन को नहीं जानता होगा। ऑस्ट्रेलिया के इस महान बल्लेबाज ने आज ही के दिन यानी 25 फरवरी 2001 को 92 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कहा था।

ईशान किशन ने टी-20 क्रिकेट में लगाए लगातार दो शतक, हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन ने क्रिकेट में कई रिकॉर्ड बनाए हैं जिनमें कुछ को तोडऩे में तो दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों को कई बरस लगे। इस महान क्रिकेटर के कई रिकॉर्ड तो अब तक दिग्गजों की पहुंच से दूर ही रहे हैं। सर डोनाल्ड जॉर्ज ब्रैडमैन ने टेस्ट क्रिकेट में 99.94 की औसत से 6,996 रन बनाए। इतने साल बीतने के बावजूद ब्रैडमैन की टेस्ट क्रिकेट में इस औसत को आज तक कोई बल्लेबाज छू भी नहीं पाया है।

टी-20 क्रिकेट में ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के एकमात्र गेंदबाज बने राशिद खान

विश्व के इस महान बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ कई रिकॉर्ड बनाए हैं। बै्रडमैन ने 1928 से 1948 के बीच इस टीम के खिलाफ खेले गए मैचों में (प्रत्येक पारी में 100 रन) कुल 19 शतक बनाए। उन्होंने इंग्लैंड के अपने पहले दौरे (1930) में ही तिहरा शतक लगाकर इतिहास रच दिया था।

पहला टी-20: रिचर्डसन और कमिन्स ने अन्तिम ओवर में छीनी भारत से जीत

इस दौरान उन्होंने 334 रन की विश्व रिकॉर्ड पारी खेली थी। यह उस समय टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी थी। हालांकि बाद में ब्रैडमैन का ये कीर्तिमान ध्वस्त हो गया। उन्होंने एक बार फिर से 1934 में भी इंग्लैंड के खिलाफ ही 304 रन की तिहरे शतकीय पारी खेली थी।