भारतीय टीम विश्व कप के लिए अपनी टीम चुनने के लिए खिलाड़ियों को मौके दे रही है. मोहम्मद शमी उन खिलाड़ियों में से हैं जो अपने शानदार प्रदर्शन की वजह से विश्व कप के लिए अपनी दावेदारी पेश की है. कुछ दिन पहले वनडे टीम से बाहर चल रहे इस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से अपने आप को साबित किया है.
इनके टीम में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद भारतीय टीम के पास तीन प्रमुख तेज गेंदबाज हो गए हैं. वहीँ कुलदीप यादव और चहल की जोड़ी पहले से कमाल कर रही है. शमी के बेहतरीन प्रदर्शन करने से भारतीय टीम की गेंदबाजी बहुत मजबूत हुई है.
कप्तान कोहली की बढ़ने वाली है परेशानी

भारतीय टीम कप्तान विराट कोहली परेशानी बढ़ने वाली है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि भारतीय टीम में तीन तेज गेंदबाज को अगर एक मैच में खिलाती है. तो फिर कुलचा में किसी एक को बैठना होगा. क्योंकि आप हार्दिक पांड्या जैसे बेहतरीन ऑलराउंडर को टीम से नहीं निकालना चाहेंगे. एक कप्तान के तौर पर आप कुलचा की जोड़ी को नहीं तोड़ सकते. और ना ही आप जसप्रीत बुमराह को टीम से निकाल सकते. तो विराट करेंगे क्या?
भुवी और शमी में किसी एक को मिलेगा मौका?

अगर टीम में मौका देने की अगर बात करें तो इन दोनों में से किसी एक खिलाड़ी को टीम में मौका मिल सकता है. वहीँ तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में आपके पास हार्दिक विकल्प होंगे. लेकिन आप इन दोनों में टीम में किसे मौका देना चाहेंगे. क्योंकि हाल में दोनों का प्रदर्शन शानदार रहा है.
कैसा है दोनों खिलाड़ियों का रिकॉर्ड?

भुवी ने भारत के लिए अब तक 103 मैच खेले हैं. जिनमे इस खिलाड़ी ने 114 विकेट अपने नाम किए हैं. वहीँ ये बल्लेबाजी से भी अपना योगदान दे सकते हैं. वहीं मोहम्मद शमी ने सिर्फ 59 मैच में 118 विकेट अपने नाम किए हैं. उनका रिकॉर्ड भुवनेश्वर कुमार से कई गुना ज्यादा बेहतर है. अब देखना होगा विराट किसे विश्व कप में टीम में जगह देते हैं.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post कप्तान विराट कोहली की बढ़ने वाली है परेशानी, शमी-भुवनेश्वर में विश्व कप में किसे देंगे मौका! appeared first on Sportzwiki.