Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

खलील अहमद ने बताया फ्यूचर प्लान, कहा ऐसे बनेंगे विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा

विश्व कप में भारतीय टीम चार गेंदबाजों को लेकर जाने के बारे में सोच रही है. वो अपने चौथे गेंदबाज की तलाश कर रही है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान शानदार प्रदर्शन करने वाले खलील अहमद को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से बाहर कर दिया गया. हालांकि वनडे मैचों में इस खिलाड़ी का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा था.

खलील अहमद ने इनसे सीखे क्रिकेट गुण 

कुछ दिन पहले भारतीय टीम का ये खिलाड़ी विश्व कप में टीम का चौथा गेंदबाज माना जा रहा था. अब इस खिलाड़ी को टीम से बाहर कर दिया गया है.

उन्होंने कहा,

“मैंने महान ग्लेन मैकग्राथ और सेंथिलनाथन सर से एमआरएफ पेस फाउंडेशन में भी बहुत कुछ सीखा.और मैकग्राथसर की कीमती सलाह हमेसा मेरे पास रहती है.उन्होंने कहा था क्रिकेट का कोई भी प्रारूप हो, हमेशा ऑफ-स्टंप के आस पास गेंद करने और वहीँ हिट करने की कोशिश करें”

ये विकेट मेरे करियर का है अब तक का बेस्ट

वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में इस खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया था. जिस वजह से इस खिलाड़ी का चयन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में हुआ.

उन्होंने आगे कहा,

“मुझे वेस्टइंडीज के खिलाफ सैमुअल्स को जैसे आउट किया वो मुझे याद है. मैंने उसे दो बार इनस्विंगर गेंद से बोल्ड किया और फिर एक आउटस्विंगर बाहर की तरफ फेंका. वो मेरी गेंद समझ नहीं पा रहे थे. मुझे वो मैच हमेशा याद रहेगा”

ऐसे करेंगे भारतीय टीम में वापसी 

विश्व कप से पहले भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी सीरीज खेलनी है. इसके बाद भारतीय खिलाड़ी आईपीएल में खेलते दिखेंगे.

उन्होंने भारतीय टीम में आने के बातरे में कहा,

“मैंने भरत अरुण सर (भारत के गेंदबाजी कोच) से बात की और वह हमेशा मुझे सिखाने के लिए उत्साहजनक दीखते हैं. मेरे पास एक अच्छी आईपीएल टीम है और मैं यहाँ अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित करने  कि पूरी कोशिश  करूंगा. मैं जिस तरह से गेंदबाजी करता हूं, मैं पूरी कोशिश करुंगा विश्व कप के टीम में आने का”

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post खलील अहमद ने बताया फ्यूचर प्लान, कहा ऐसे बनेंगे विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा appeared first on Sportzwiki.