Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

साइना नेहवाल ने गुवाहाटी में खेलने से किया मना, जानिए क्या है वजह

स्पोर्ट्स डेस्क। मौजूदा चैम्पियन साइना नेहवाल ने सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में गुरुवार को खेलने से मना कर दिया। जिसकी वजह से विवाद बढ़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि साइना नेहवाल ने यहां के कोर्ट को खराब करार देकर खेलने से इनकार कर दिया। आपको बता दें, उन्होंने कोर्ट को देखते ही स्पष्ट कर दिया कि ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप करीब है और वह इस कोर्ट पर खेलकर जोखिम नहीं उठाना चाहती हैं।

जानकारी में बता दें, समीर वर्मा के पुरुष एकल मैच के दौरान टखने में दर्द की वजह से खेल से दूर हो गई थी। इसके बाद ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता और पिछले साल पांव की चोट से परेशान रहीं साइना ने हाल में कोर्ट पर कदम रखा। वहीं साइना के नहीं खेलने से भारतीय बैडमिंटन संघ के सचिव (प्रतियोगिता) ओ. राशिद सहित अन्य अधिकारी तुरंत हरकत में आ गए। अब खबरे है कि BAI अधिकारियों ने साइना, पारूपल्ली कश्यप और साई प्रणीत को खेलने के लिए मना लिया।

हाल ही में कश्यप के साथ शादी के बंधन में बंधी साइना के पति ने कहा, ;सिंधु के मैच खेलने के बाद दो स्थानों पर लकड़ी की तख्तियां बाहर निकल आई। वे अब उसे ठीक कर रहे हैं। सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप असम अकादमी के तीन कोर्ट पर खेली जा रही है।

यह भी पढ़े:-

पांड्या को एक रन लेने से इसलिए किया था मना, कार्तिक ने बताई वजह

विश्वकप में भारतीय टीम के लिए ये युवा खिलाड़ी कर सकता ओपनिंग!

7 साल की उम्र चीते की रफ्तार से दौड़ता है ये बच्चा, 13 सेकंड में पूरी की 100 मीटर की रेस, देखें VIDEO



Herald