पर्थ स्कॉचर्स के अनुभवी स्टार ओपनर बल्लेबाज माइकल क्लिंगर ने बिग बैश लीग से अपने संन्यास की घोषणा कर दी है. आपकों बता दें, कि माइकल क्लिंगर, क्रिस लिन के बाद बिग बैश में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 1997 रन बिग बैश लीग में बनाये हुए है. बता दें, कि बिग बैश में पर्थ स्कोचर्स के लिए खेलते हुए माइकल क्लिंगर ने दो बार बिग बैश लीग का ख़िताब जीता.
इस सीजन 9 पारियों में बना पाये है मात्र 115 रन

हालाँकि, साल 2018-19 का यह बिग बैश सीजन माइकल क्लिंगर के लिए अच्छा नहीं रहा है. वह इस सीजन 9 पारियों में 83.33 के खराब स्ट्राइक रेट के साथ मात्र 115 रन ही बना पाये है. उन्हें टीम से ड्राप भी कर दिया था, लेकिन शान मार्श के चोटिल होने के बाद उन्हें फिर से टीम में चुन लिया गया है.
यह सीजन खत्म होने के साथ ही उनका बिग बैश लीग करियर खत्म हो जायेगा. इन्होने ऑस्ट्रेलिया के लिए भी 3 टी-20 मैच खेले हुए है. 36 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के लिए इन्हें डेब्यू करने का मौका मिला था.
मेरे पास स्कॉचर्स के साथ अपने समय की शानदार यादें

माइकल क्लिंगर ने अपना एक बयान जारी करते हुए कहा, “यह सीज़न हमारी योजना के अनुसार नहीं रहा है, लेकिन मुझे उम्मीद है, कि हमारी टीम वापस शीर्ष में आएगी. मेरे पास स्कॉचर्स के साथ अपने समय की शानदार यादें हैं और मैं अपने साथियों, कोचिंग और सहायक स्टाफ और हमारे सभी शानदार प्रशंसकों को इस महान क्लब में अपना समय इतना सार्थक और सुखद बनाने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. इसके अलावा, एक बहुत बड़ा धन्यवाद, मेरे परिवार का, जिसने मेरा निरंतर समर्थन किया. मैं आगे देख रहा हूँ कि क्रिकेट में मेरा आगे क्या भविष्य हैं.
हालाँकि, क्लिंगर इस साल इंग्लैंड में ग्लॉस्टरशायर के लिए एक और टी-20 ब्लास्ट सीज़न खेलेंगे. यह इस क्लब के साथ उनका सातवां सीजन होगा. वह टीम की कप्तानी भी करेंगे और बल्लेबाजी सलाहकार की भूमिका भी निभाएंगे.
हमारी सफलता में क्लिंगर ने निभाई बड़ी भूमिका

स्कॉचर्स के कोच एडम वोग्स ने कहा, “क्लिंगर ने हमारे क्लब पर काफी प्रभाव डाला है. मैदान पर उनका रिकॉर्ड इस बात का गवाह हैं. उन्होंने हाल के वर्षों में हमारी सफलता में एक बड़ी भूमिका निभाई है. वह मैदान के बाहर एक बहुत अच्छे व्यक्ति है. साथ ही वह मैदान में हमेशा टीम की ज़रूरतों को आगे रखते है.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post माइकल क्लिंगर ने बिग बैश लीग में खराब प्रदर्शन के बाद लिया संन्यास appeared first on Sportzwiki.