Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टीम इंडिया से बाहर चल रहा था ये तेज गेंदबाज, मांजरेकर ने कहा विश्वकप टीम का हिस्सा हो तो हैरानी की बात नहीं

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 फरवरी से शुरू हो रही दो मैचों की टी-20 सीरीज के लिए शुक्रवार को भारतीय टीम का ऐलान हो गया था.

भारतीय टीम के चयनकर्ताओं द्वारा चुनी गई इस टीम में उमेश यादव को भी जगह मिली है. बता दें, भुवनेश्वर कुमार को आराम देकर उमेश यादव को टीम में शामिल किया गया है.

उमेश यादव विश्व कप में कर सकते हैं बैक-डोर एंट्री

संजय मांजरेकर ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बातचीत करते हुए कहा, “यदि उमेश यादव टी-20 सीरीज के अंत तक खुद को साबित नहीं कर पाए, तो हार्दिक पांड्या विश्व कप में चौथे गेंदबाज की भूमिका निभाएंगे, लेकिन मुझे लगता है, कि उमेश यादव के लिए बैक-डोर एंट्री का भी मौका है. अगर वह टी-20 में अच्छा करेंगे, तो वह विश्व कप में भी जा सकते हैं. 

उमेश को विश्व कप टीम में देख आश्चर्यचकित नहीं हूँगा 

संजय मांजरेकर ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बात करते हुए आगे कहा, मैं उन्हें भारत की विश्व कप टीम में देखकर आश्चर्यचकित नहीं हूँगा, क्योंकि उन्होंने पिछले साल आईपीएल में आरसीबी के लिए शानदार प्रदर्शन किया था और खुद को साबित किया था. उनके पास एक बार फिर खुद को साबित करने का मौका है.”

चयनकर्ताओं की विश्व कप योजनाओं का है हिस्सा 

आपकों बता दें, कि उमेश यादव के लिए विश्व कप 2019 के सभी दरवाजे बंद नहीं हुए है. वह अभी भी चयनकर्ताओं की विश्व कप योजनाओं का हिस्सा दिख रहे हैं और शायद इसलिए चयनकर्ताओं ने उन्हें खुद को साबित करने के लिए टी-20 सीरीज में मौका दिया है.

वैसे भी भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने अपने एक बयान में कहा था, कि “हमने विश्व कप 2018 के लिए खिलाड़ियों का चयन लगभग पक्का कर लिया हैं. हमारे पास 18 नाम विश्व कप के लिए हैं और फिलहाल हम उन्ही को मौका देकर घुमाने की कोशिश कर रहे हैं. 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post टीम इंडिया से बाहर चल रहा था ये तेज गेंदबाज, मांजरेकर ने कहा विश्वकप टीम का हिस्सा हो तो हैरानी की बात नहीं appeared first on Sportzwiki.