Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एमएसके प्रसाद ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम चयन के बाद अब तोड़ी चुप्पी, बताया दिनेश कार्तिक होंगे विश्वकप टीम का हिस्सा या नहीं

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के शुरू होने में अब करीब 100 दिन ही बचे हुए हैं। सभी टीमों ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। उससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को टी-20 और वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। वनडे टीम में दिनेश कार्तिक की जगह ऋषभ पंत को मौका दिया गया है। इसपर मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने बयान दिया है।

क्यों ड्रॉप हुए दिनेश कार्तिक?

अनुभवी बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में फिनिशर की अच्छी भूमिका निभाई थी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की खिलाफ दूसरे वनडे मैच में उन्होंने अंतिम ओवरों में आकर मैच फिनिश करने में धोनी की मदद की थी।

इसके बाद न्यूजीलैंड में उन्होंने न्यूजीलैंड में वनडे और टी-20 मैचों में उन्होंने कुछ अच्छी पारियों खेली थी। इसके बावजूद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। इसपर चयनकर्ताओं की जमकर आलोचना हुई थी।

एमएसके प्रसाद ने दिया बयान

दिनेश कार्तिक को टीम से ड्रॉप कर ऋषभ पंत को मौका दिए जाने पर मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने सफाई दी है। उन्होंने हॉटस्टार के साथ बातचीत में कहा

“यह निश्चित रूप से एक अच्छी बहस है जो चल रही है। हम जानते हैं कि दिनेश कार्तिक फिनिशर की भूमिका में वास्तव में अच्छा कर रहे हैं। वहीं, ऋषभ पंत भी काफी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। वह काफी परिपक्वता दिखा रहा है। दोनों समान रूप से अच्छे हैं लेकिन टीम के लिए जो अच्छा है वह हमें उचित समय फैसला किया जायेगा।”

पंत का वनडे में प्रदर्शन

ऋषभ पंत को दिनेश कार्तिक की जगह पर टीम में जगह मिला है। पन्त ने टेस्ट और टी-20 में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था लेकिन वनडे में वह कुछ खास नहीं कर पाए हैं।

पन्त को पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में जगह मिली थी। उस सीरीज में उन्हें तीन मैच खेलने का मौका भी मिला लेकिन वह सिर्फ 41 रन बना पाए। इसके बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया था।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post एमएसके प्रसाद ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम चयन के बाद अब तोड़ी चुप्पी, बताया दिनेश कार्तिक होंगे विश्वकप टीम का हिस्सा या नहीं appeared first on Sportzwiki.