Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को है आज भी इस बात का खेद

खेल डेस्क। बाएं हाथ के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने क्रिकेट में कई उपलब्धियां हासिल की है। उन्होंने भारत को दो विश्व कप जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

मार्टिन गुप्टिल ने की शानदार वापसी, करियर का 15वां शतक लगाकर दिलाई न्यूजीलैंड को जीत

क्या आपकों पता है कि इस क्रिकेटर का पहला प्यार क्या है। आपकों यह जानकार हैरानी होगाी कि उनका पहला प्यार क्रिकेट नहीं बल्कि सेना था। उन्हें सेना में नहीं जा पाने का आज भी खेद है।

विश्व कप से कुछ महीनों पहले ही इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने संन्यास लेकर प्रशंसकों कोचौंकाया

गौतम गंभीर ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि उनका पहला प्यार सेना था लेकिन नियति ने उन्हें क्रिकेटर बना दिया। क्रिकेट में बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के बावजूद इस क्रिकेटर का अपने पहले प्यार के प्रति लगाव कम नहीं हुआ है। गौतम गंभीर ने शहीदों के बच्चों की मदद करने वाले एक फाउंडेशन के जरिए इस प्रेम को जीवंत रखा है।

ईरानी ट्रॉफी में इस गेंदबाज ने की ऐसी करिश्माई गेंदबाजी, जिसे देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज गौतम गंभीर ने एक किताब के विमोचन के दौरान सेना के प्रति अपने जुनून का खुलासा किया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि अगर मैं स्कूली शिक्षा के दौरान रणजी ट्रॉफी में नहीं खेला होता तो मैं निश्चित तौर पर एनडीए में जाता, क्योंकि वह मेरा पहला प्यार था। उन्होंने कहा कि सेना ही अब भी मेरा पहला प्यार है। मुझेजिंदगी में केवल यही खेद है कि मैं भारतीय सेना में नहीं जा पाया।

गंभीर ने भारत को 2007 में विश्व टी-20 और 2011 में वनडे विश्व कप जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इन दोनों टूर्नामेंटों के फाइनल में उन्होंने शानदार पारियां खेली थी।