भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के बैक-अप के रूप में भारत को एक और ऑलराउंडर मिल गया है. जो विजय शंकर है.
उन्होंने न्यूजीलैंड दौरे में अपनी शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया था और प्रशंसकों का दिल जीता था. विजय शंकर ने इसी बीच इंडिया टुडे को एक बयान दिया है. जिसमे उन्होंने हार्दिक पांड्या और अपनी प्रतिस्पर्धा के बारे में भी टिप्पणी की है.
मैं और हार्दिक बन गए हैं अच्छे दोस्त

विजय शंकर ने इंडिया टुडे को दिए गए अपने बयान में कहा, “मेरे और हार्दिक बीच भले ही प्रतिस्पर्धा हो, लेकिन हम दोनों के बीच बहुत अच्छी दोस्ती हो गई है. जब हम न्यूजीलैंड में एक साथ खेल रहे थे, तो हमारी काफी चर्चा हुई थी.
हम मैदान पर भी विचार साझा कर रहे थे, कि विभिन्न परिस्थितियों में कैसे गेंदबाजी करनी है. हम अक्सर उस लाइन और लंबाई के बारे में बात करते हैं, जो विभिन्न बल्लेबाजों के लिए प्रभावी हो सकती हैं.”
विश्व कप पर मेरा ध्यान नहीं

विजय शंकर ने विश्व कप 2019 को लेकर अपने बयान में कहा,
“व्यक्तिगत रूप से, मैंने विश्व कप के बारे में कोई विचार नहीं किया है, मुझे लगता है, कि इसके लिए अभी भी एक लंबा रास्ता तय करना है. मेरे पास खेलने के लिए बहुत सारे अन्य मैच हैं.
विश्व कप टीम में चयन के बारे में मैं ज्यादा नहीं सोचता, मैं खुद का काम करने पर ध्यान केंद्रित रखता हूं, जो भी मैं करता हूं. उसमें 100 फीसदी देता हूं.”
ऐसा रहा हैं विजय शंकर का अबतक का क्रिकेट करियर

विजय शंकर ने अबतक भारतीय टीम के लिए 4 वनडे और 8 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हुए है. अपने खेले 4 वनडे मैचों में उन्होंने 45 की औसत से 45 रन बनाये हुए हैं.
वहीं उन्होंने अपने टी-20 क्रिकेट करियर में 25.25 की औसत से 101 रन बनाये हुए है. विजय शंकर ने भारत के लिए वनडे में ज्यादा गेंदबाजी नहीं की है. वहीं टी-20 क्रिकेट में उनके नाम 3 विकेट है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post विजय शंकर ने हार्दिक पांड्या को बताया अपना प्रतिस्पर्धी, कहा ड्रेसिंग रूम में करता है ऐसा व्यवहार appeared first on Sportzwiki.