दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट की शुरुआत हो चुकी है. पहले दिन श्रीलंका के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 200 के अंदर ही अब तक सात विकेट गिरा चुके हैं. शुरू से ही श्रीलंका के तेज गेंदबाज मैच में हावी दिखे. विश्वा फर्नांडो ने शुरू से ही शानदार गेंदबाजी कर साउथ अफ्रीका को मैच में पकड़ बनाने नहीं दिया.
पहले दिन घट गई ये बड़ी घटना

श्रीलंका की गेंदबाजी के दौरान उनके लेफ्ट आर्म स्पिनर लसिथ इम्बुलदेनिया गेंदबाजी कर रहे थे. इसी दौरान बल्लेबाजी कर रहे कगिसो राबाडा ने सीधे बल्ले से एक शॉट खेला. गेंद सीधा जाकर लसिथ इम्बुलदेनिया के हाथ में लगी. उनके हाथ में गेंद जैसे ही लगी उनका पूरा हाथ फट गया. और खून निकलने लगा.
लसिथ को जैसे ही गेंद हाथ में लगी वो दर्द से करहाने लगे. तुरंत मैदान पर डॉक्टर को आना पड़ा और वो मैदान से बाहर चले गए.
यहाँ देखें वीडियो
OMG #SAvSL pic.twitter.com/TmsKbQFAg2
— Harami Launde (@HaramiLaunde) February 21, 2019
पिछले मैच में श्रीलंका ने रच दिया था इतिहास
पिछले मैच में 304 रन का पीछा करने आई टीम ने श्रीलंका की टीम एक समय 226 के स्कोर पर नौ विकेट गंवाकर हार के कगार पर खड़ी थी और दक्षिण अफ्रीका को यहां से मैच जीतने के लिए केवल एक विकेट झटकना था लेकिन परेरा ने यहां से और कोई विकेट नहीं गिरने दिया. उन्होंने अपनी संघर्षपूर्ण पारी के दम पर श्रीलंका को रोमांचक जीत दिला दी.
85.3 ओवर में एक विकेट शेष रहते हुए जीत लिया मैच

श्रीलंका ने 85.3 ओवर में एक विकेट शेष रहते 304 रन का स्कोर बनाकर दक्षिण अफ्रीका के मुंह से जीत छीन ली. परेरा ने 200 गेंदों का सामना किया जिसमें उन्होंने 12 चौके और पांच छक्के जड़े.
परेरा का यह दूसरा शतक है. उन्होंने इससे पहले 2016 में हरारे में जिंबाब्वे के खिलाफ 110 रन की शतकीय पारी खेली थी. दक्षिण अफ्रीका की ओर से लेफ्ट आर्म स्पिनर केशव महाराज ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post वीडियो: दक्षिण अफ्रीका-श्रीलंका मैच के दौरान घटी ये दर्दनाक घटना, खून से लथपथ हुआ ये खिलाड़ी appeared first on Sportzwiki.