स्पोर्ट्स डेस्क। आज शानदार गेंदबाजी के प्रदर्शन की वजह से विदर्भ ने खिताबी मुकाबले में सौराष्ट्र को 78 रन से शिकस्त देकर लगातार दूसरी बार रणजी ट्रॉफी खिताब अपने नाम किया। आपको बता दे कि विदर्भ ने इस आल फिर से रणजी ट्रॉफी खिताब जीतकर लगातार दूसरी बार ये कारनामा करने वाली छठी टीम बन गई है। बताया जा रहा है कि इससे पहले ऐसा रिकॉर्ड मुंबई, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान और दिल्ली बना चुकी है। आपको बता दे कि विदर्भ ने पिछले साल दिल्ली को हराकर खिताब अपने नाम किया था।
Vidarbha defeat Saurashtra by 78 runs in the Ranji Trophy final
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) February 7, 2019
Lift back-to-back Ranji Trophy titles pic.twitter.com/km0LASmN4S
विदर्भ की तरफ से शानदार गेंदबाजी करने वाले बाएं हाथ के स्पिनर आदित्य सरवटे मैन ऑफ द मैच चुना गया। आदित्य सरवटे ने मैच में 57 रन देकर 11 विकेट चटकाए। इससे पहले सरवटे ने विदर्भ की दूसरी पारी में 49 रन बनाकर सौराष्ट्र के सामने 206 रन का लक्ष्य रखा था। साथ ही लक्ष्य का पीछा कर रही सौराष्ट्र टीम मैच के अन्तिम दिन केवल 127 रन पर ही ढेर हो गई। साथ ही आपको बता दे कि भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट सीरीज जितवाने वाले चेतेश्वर पुजारा का रणजी ट्रॉफी के फाइनल कोई कमाल नही कर पाए।
चेतेश्वर पुजारा फाइनल मुकाबले की पहली पारी में एक रन बनाकर आउट हो गए साथ ही पुजारा दूसरी पारी में तो खाता भी नहीं खोल सके। साथ ही इस जीत के हीरो रहें आदित्य सरवटे दूसरी पारी में अपने 24 ओवरों में छह विकेट लिए। जबकि पहली पारी में 98 रन देकर पांच विकेट लिए थे।
और ये भी पढ़े:
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, यह दिग्गज खिलाड़ी हुआ बाहर
भारत की तरफ से मैदान में उतरने वाली भाइयों की तीसरी जोड़ी बने हार्दिक और कृणाल पांड्या
वर्ल्ड कप में 3 नंबर की जगह इस पोजीशन पर बल्लेबाजी कर सकते हैं कप्तान कोहली
Herald