Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहम मुकाबले में कर सकते हैं ये बड़ा बदलाव

इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच कल बैंगलुरू में खेला जाएगा। भारतीय टीम के लिए ये मैच बहुत अहम है। क्योंकि भारतीय टीम को पहले टी20 मैच में हार से सामना करना पड़ा। वहीं, कंगारू टीम इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेगी। भारतीय टीम अगर सीरीज में बराबरी करना चाहती है। तो टीम इंडिया को बैंगलुरू में अपना शानदार प्रदर्शन करना होगा। दूसरे टी20 में बराबरी करने के लिए टीम इंडिया प्लेंइग इलेवन में भी कुछ बदलाव कर सकती है।

कंगारू टीम के खिलाफ पहले टी20 मैच में दिनेश कार्तिक कुछ खास कमाल नहीं कर पाएं। ऐसे में मैनेजमेंट दिनेश कार्तिक की जगह युवा हरफनमौला खिलाड़ी विजय शंकर को टीम में शामिल किया जा सकता है। विजय शंकर के आने से मध्यक्रम में बल्लेबाजी के साथ—साथ गेंदबाजी में भी मजबूती मिलेगी। वहीं, पहले मैच में उमेश यादव ने कोई खासा प्रदर्शन किया और यादव को पिछले मैच में हार के लिए भी जिम्मेदार ठहराया गया। ऐसे में टीम मैनेजमेंट अगले मैच में सिद्धार्थ कौल को मौका दे सकते है।

भारतीय टीम ने विशाखापट्नम में खेले गए पहले मैच में बल्लेबाजी में खासा निराश किया। टीम इंडिया इस मैच में मात्र 126 रन ही बना पाई। विशाखापट्नम में खेले गए पहले मैच का परिणाम अंतिम गेंद पर निकला। 19वें ओवर में बुमराह ने मैच में वापसी कराई। लेकिन 20वें ओवर में भारत को हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में कल खेला जाने वाला मैच भारतीय टीम के लिए बहुत अहम है।