Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वैलेंटाइन डे स्पेशल: श्रीलंका के इस गेंदबाज के लिए आज का दिन है बहुत खास, स्थापित किया था ये कीर्तिमान

इंटरनेट डेस्क। चामिंडा वास श्रीलंका टीम के पूर्व तेज गेंदबाज हैं। श्रीलंका के इस दिग्गज गेंदबाज ने क्रिकेट के मैदान में अपनी आग उगलती गेंदों से कई दिग्गज बल्लेबाजों को परेशान किया है। श्रीलंका के इस गेंदबाज ने क्रिकेट के मैदान में कई अनचाहे रिकॉर्ड बनाने में भी कामयाबी हासिल की है।

शिखर धवन नहीं, विश्वकप में रोहित के साथ ये तूफानी बल्लेबाज करेंगा ओपनिंग!

14 फरवरी वैलेंटाइन डे का दिन यूं तो लवर्स के लिए बहुत खास है। लेकिन वैलेंटाइन डे श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास के लिए भी बेहद स्पेशल है। चामिंडा वास ने आज ही के दिन क्रिकेट के मैदान वो कारनामा कर दिखाया। जो क्रिकेट फैंस के दिलों में आज भी जिंदा है।

आपको बता दें कि 2003 में 14 फरवरी यानी कि वैलेंटाइन डे के दिन श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच पीटरमारित्जबर्ग में विश्वकप का अहम मुकाबला खेला गया। वैलेंटाइन डे के दिन खेले गए इस मैच में चामिंडा वास ने शानदार रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की। विश्वकप के इस मुकाबलें में चामिंडा वास ने मैच की शुरुआती तीन गेंदों पर हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड बनाया था। साथ ही सबसे दिलचस्प बात ये हैं कि मैच की शुरुआती 3 गेंदों पर हैट्रिक लेने का कारनामा करने वाले वास ही एकमात्र गेंदबाज है। विश्वकप के इस अहम मुकाबलें में वास की घातक गेंदबाजी के बदौलत लंका ने बांग्लादेश को 10 विकेट से हराकर ये मैच ​अपने नाम किया। चामिंडा वास ने इस रिकॉर्ड बनाने वाले मैच में अपने 9.1 ओवर में 25 रन लुटा कर 6 विकेट लेने में कामयाबी हासिल की।