न्यूजीलैंड की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते भारत की टीम को पहले टी-20 मैच में 80 रन के अंतर से हरा दिया है.
इस मैच का टॉस भारत की टीम ने जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन का एक विशाल स्कोर बनाया. इस लक्ष्य के जवाब में भारत की टीम 19.2 ओवर में मात्र 139 रन पर आउट हो गई.
इस मैच के शुरू होने के पहले कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत का एक इंटरव्यू लिया था. इस इंटरव्यू के दौरान आकाश चोपड़ा ने कई रोचक सवाल पूछे जिसका ऋषभ पंत ने काफी मजेदार अंदाज में जवाब दिया.

आकाश चोपड़ा : भारत ने ऑस्ट्रेलिया दौरे में शानदार प्रदर्शन किया था. वहां आपका भी प्रदर्शन अच्छा था. ऑस्ट्रेलिया के लम्बे दौरे से आपने क्या सीखा ?
ऋषभ पंत : मैंने जो सबसे महत्वपूर्ण चीज ऑस्ट्रेलिया में सीखी, वह थी, कि कैसे परिस्थियों को समझकर बल्लेबाजी की जाती है. अब मैं इसी चीज पर फोकस भी कर रहा हूँ.

आकाश चोपड़ा : क्या आपके दिमाग में विश्व कप को लेकर कुछ चल रहा है ?
ऋषभ पंत : हां विश्व कप हमेशा जरुर मेरे दिमाग में रहता है, लेकिन मैं एक समय में सिर्फ एक मैच को देखता हूँ.
आकाश चोपड़ा : क्या आपने न्यूजीलैंड की परिस्थितियों और यहां की पिचों के बारे में अपने दोस्त से बात की है ?
ऋषभ पंत : हां मैंने अपने टीम के साथियों से न्यूजीलैंड की विकेटों के बारे में बात की है. उन्होंने मुझे बताया है, कि यहां की विकेटों पर परिवर्तनशील बाउंस है. मुझे लगता है, कि 150 से 160 के बीच अच्छा स्कोर होगा.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post आकाश चोपड़ा ने ऋषभ पंत से पूछा ऑस्ट्रेलिया दौरे से आपने क्या सीखा, दिया ये जवाब appeared first on Sportzwiki.