Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मिताली राज ने महिलाओं की आईपीएल का समर्थन किया

मुंबई
मिताली राज ने रविवार को महिलाओं के लिये इंडियन प्रीमियर लीग शुरू करने का समर्थन किया जबकि पहले वह इसके पक्ष में नहीं थीं।  मिताली ने कहा कि मुझे वनडे विश्व कप से पहले ऐसा ही लगता था। उस समय व्यक्तिगत खिलाड़यिों के रूप में खिलाड़यिों का कद वनडे विश्व कप जितना बड़ा नहीं था जहां लोग समझने लगे कि भारतीय महिला क्रिकेट क्या है और कौन खिलाड़ी टीम में खेलती हैं। उन्होंने कहा कि एक या दो साल से लोग अब दो-तीन खिलाड़ियों से ज्यादा को जानते हैं। वे टीम की अन्य खिलाड़ियों को पहचानते हैं और अब आईपीएल में आने का सही समय होगा क्योंकि टी20 भी ऐसा प्रारूप है जिसमें आईसीसी महिला क्रिकेट को बढ़ाने के बारे में सोच रही है। महिलाओं के 50 ओवर विश्व कप में भारतीय टीम फाइनल में पहुंची थी, जिसमें वह इंग्लैंड से करीबी मुकाबले में हार गयी थी।