भारतीय टीम इस समय विश्व कप के लिए अपना चौथा तेज गेंदबाज तलाश कर रही है. इस लिस्ट में कुछ दिन पहले खलील अहमद का नाम आता था. लेकिन वो खिलाड़ी इस लिस्ट से बाहर हो गया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम के चयन से पहले एक और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज का नाम क्रिकेट के दिग्गजों के मन में आया था.
उनका नाम जयदेव उनादकट है. इस खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है. अब इस खिलाड़ी ने बताया की उनका समय कब आएगा.
सभी तेज गेंदबाज कर रहे हैं बेहतर

जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा और उमेश यादव जैसे गेंदबाजों के बारे में उनादकट ने कहा,
“ईमानदारी से कहूं तो फिलहाल जिन भी गेंदबाजों को मौके मिल रहे हैं वो सभी अच्छा कर रहे हैं. अगर आप देखें तो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ये तेज गेंदबाजों की सबसे अच्छी खेप है. इसलिए प्रतिद्वंदिता के मामले में इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता है”
इसी तरह से खेलता रहा तो निश्चित तौर पर मेरा समय आएगा

सौराष्ट्र ककी टीम इन्हीं की कप्तानी में रणजी ट्राफी के फाइनल में पहुंची थी. भारतीय टीम के इस तेज गेंदबाज ने आगे कहा,
“जिस तरह से मैं फिलहाल खेल रहा हूं, अगर इसी तरह से खेलता रहा तो निश्चित तौर पर मेरा समय आएगा. पहले जब भी मैंने अच्छा प्रदर्शन किया था, मुझे मौका मिला था. और मुझे अब भी लगता है मेरा टाइम आना बाकी है. मैं अपने समय का इंतजार करूंगा.मैं एक समय पर एक चीज के बारे में सोच रहा हूं. फिलहाल मेरा सारा ध्यान सौराष्ट्र को मैच जिताने में लगा है.”
मैदान पर कदम रखूंगा तो दबाव होगा ही

आईपीएल में एक बार फिर राजस्थान ने इनको मोटी रकम में अपने टीम में लिया है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सौराष्ट्र की कप्तानी रहे उनादकट ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा,
“पैसे के बावजूद भी जब भी मैं मैदान पर कदम रखूंगा तो दबाव होगा ही.इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि मैं किस टीम के लिए खेलता हूं.सौराष्ट्र के लिए खेलते हुए भी मुझ पर वही दबाव होता है. लेकिन ईमानदारी से कहूं तो, मेरे दिमाग में बड़ी राशि की कोई बोझ नहीं है. मैं अपनी जगह पर खुश हूं. मैं अपने क्रिकेट का आनंद ले रहा हूं.मुझे अपने खेल से प्यार है”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post जयदेव उनादकट ने भारतीय टीम में चयन को लेकर कहा, अपना टाइम आएगा appeared first on Sportzwiki.