Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली महान खिलाड़ी बनने की ओर: कुमार संगकारा

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की क्रिकेट जगत में हर तरफ तारीफ हो रही है। इसी कड़ी में श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने भी विराट की जमकर तारीफ करते हुए उनको सबसे अच्छा खिलाड़ी बताया है। उन्होंने कहा, विराट कोहली आज के दौर के सभी बल्लेबाजों से काफी आगे हैं और महान बनने की ओर हैं।

आपको जानकारी में बता दें, साल 2018 में विराट सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने है। कोहली को इस शानदार प्रदर्शन के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के टेस्ट और वनडे इंटरनैशनल में सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का खिताब दिया है। वह वनडे इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर रहे हैं।

संगकारा ने एक निजी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, 'विराट के खेल का हर पहलू सभी से अलग है। मुझे लगता है कि मौजूदा दौर के क्रिकेट में वह बाकी खिलाड़ियों से काफी आगे हैं।' संगकारा ने कहा, 'मैं और आगे यह कहना चाहूंगा कि कोहली अगर सर्वकालिक महानतम क्रिकेटर नहीं भी बने तो वह सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की लिस्ट में जरूर शामिल होंगे।'

आपको जानकारी में बता दें, कोहली ने 222 वनडे में 39 और 77 टेस्ट में 25 शतक लगा चुके हैं। सचिन तेंडुलकर ने 463 वनडे में 49 शतक लगाए थे।

यह भी पढ़े:-

पूर्व कप्तान धोनी के नाम पर रखा गया इस स्टेडियम के एक पवेलियन का नाम, जानिए

प्रैक्टिस सेशन के दौरान भारतीय टीम के इस खिलाड़ी के चेहरे पर लगी गेंद, हुए चोटिल

NZ vs IND: रोमांचक मैच के अंतिम क्षणों में हारा भारत, न्यूजीलैंड ने 2-1 से जीती सीरीज



Herald