Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप टीम में शामिल होने की दौड़ में हैं ये तीन खिलाड़ी, मुख्य चयनकर्ता प्रसाद ने दिए संकेत

इंटरनेट डेस्क। इंग्लैंड में 30 मई से आईसीसी वनडे विश्व कप शुरू होगा। दस टीमों के बीच खेले जाने वाले क्रिकेट के इस महाकुंभ के लिए संबंधित देश टीम चयन में लगे हुए हैं।भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड भी इस टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम के चयन के लिए जुटा हुआ है।

ये बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के पहले क्रिकेटर बने धोनी

इस टूर्नामेंट के लिए कई खिलाडिय़ों के नामों पर चर्चा होगी। चयन समिति के प्रमुख एमएस के प्रसाद ने इस संबंध में कहा कि विकेटकीपर ऋषभ पंत, ऑलराउंडर विजय शंकर और मध्यक्रम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे सहित तीनों खिलाडिय़ों के नामों पर इस टूर्नामेंट के लिए विचार किया जा रहा है। ये तीनों ही क्रिकेटर विश्व कप के लिए टीम में शामिल होने की दौड़ में बने हुए हैं।

न्यूजीलैंड ने जीती टी-20 सीरीज, भारत का सपना टूटा

मुख्य चयनकर्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की ओर से तय तारीख से पहले ही विश्व कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी जाएगी। मुख्य चयनकर्ता ने कहा कि यदि ऋषभ पंत एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं, तो विजय शंकर को एक ऑलराउंडर के रूप में भी देखा जा रहा है।

वनडे सीरीज से पहले बांग्लादेश के लिए आई बुरी खबर, कीवी दौरे से बाहर हुआ ये दिग्गज ऑलराउंडर

इन दोनों क्रिकेटरों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि पंत विश्व कप के लिए चुनी जाने वाली भारतीय टीम का हिस्सा हो सकते हैं। पिछले एक वर्ष में पंत ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया है।