खेल डेस्क। तेज गेंदबाज डेल स्टेन (चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में 44 रन की बढ़त हासिल की। इसके बाद मेजबान टीम ने दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में चार विकेट पर 126 रन बनाकर कुल 170 रन बढ़त हासिल कर कर ली है।
अजहरूद्दीन और कैफ नहीं, ये है दुनिया के टॉप पांच फील्डर्स में शामिल भारतीय खिलाड़ी
तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने इस प्रदर्शन के दम पर विकेट लेने के मामले में भारत के महान तेज गेंदबाज कपिल देव को पीछे छोड़ दिया है। स्टेन के कुल टेस्ट विकेटों की संख्या 437 हो गई है। इसके साथ ही स्टेन कपिल देव (434 विकेट) को पीछे छोडक़र सर्वाधिक टेस्ट विकेट की सर्वकालिक सूची में इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के साथ संयुक्त सातवें स्थान पर पहुंच गए।
ये है वो बल्लेबाज जिसने टेस्ट की एक पारी में लगाए सबसे ज्यादा छक्के
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले तेज गेंदबाजों की सूची में पहले स्थान पर इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन (575) हैं। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्राथ (563), वेस्ट इंडीज के कर्टनी वॉल्श (519) का नम्बर आता है।
विश्वकप में ये आक्रामक खिलाड़ी साबित हो सकता है एक्स फेक्टर: आशीष नेहरा
वैसे टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने का विश्व रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन (800) के नाम है। इस मामले में दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर शेन वार्न (708) और तीसरे स्थान पर भारत के महान गेंदबाज अनिल कुंबले(619) हैं।
राजस्थान का ये क्रिकेटर करेगा भारतीय टीम की कप्तानी, बीसीसीआई ने की घोषणा