Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा बड़ा झटका, ये तेज गेंदबाज हुआ भारत दौरे से बाहर

खेल डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज बेंगलुरु में खेले जाने वाले दूसरे-20 मैच से पहले कंगारू टीम को बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया को ये झटका तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन के चोट के कारण भारत के सीमित ओवरों के क्रिकेट दौरे से बाहर होने के कारण लगा है।

विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहम मुकाबले में कर सकते हैं ये बड़ा बदलाव

कंगारू टीम के इस तेज गेंदबाज को पिछले सप्ताह हैदराबाद में नेट्स पर बल्लेबाजी करते समय चोट लगी थी, लेकिन उन्होंने अंतिम टी-20 मैच की पूर्व संध्या पर ट्रेनिंग की थी।

केवल 26 साल की उम्र में इस दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर चौंकाया

इस संबंध में ऑस्ट्रेलिया के टीम फिजियो डेविड बीकले ने बताया कि केन रिचर्डसन ने पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय से पूर्व ट्रेनिंग के दौरान दर्द की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि केन रिचर्डसन अभी इस चोट से अच्छी तरह नहीं उबर पाया है। इसी कारण वह आगे के भारत दौरे पर टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। केन रिहैबिलिटेशन जारी रखने के लिए अपने देश लौटेंगे।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग : आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी, न्यूजीलैंड ने ऐसे रच डाला इतिहास

अब केन रिचर्डसन के स्थान पर एंड्रयू टाई को ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है। केन रिचर्डसन का टीम से बाहर होना कंगारू टीम के लिए किसी झटके से कम नहीं होगा, क्योंकि कंगारू टीम भारत दौरे पर चोटिल तेज गेंदबाजों मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड के बिना खेल रही है।

INDvAUS: आज दूसरे टी-20 मैच में खड़ा होगा रनों का पहाड़