Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शुबमन गिल ने राहुल द्रविड़ को बताया अपना आदर्श, कहा बचपन से उनकी बल्लेबाजी देख सिखाता था टेक्निक

भारतीय क्रिकेट टीम अपनी प्रतिभा से विश्व में अलग पहचान बना चुकी है। टीम में शामिल होने वाला युवा खिलाड़ी भी दूसरे देशों पर भारी पड़ता है। इन्हीं युवा खिलाड़ियों में शुबमन गिल भी एक हैं। गिल ने अपनी बैटिंग को लेकर जो सुधार किया है, उसका पूरा श्रेय महान प्लेयर कोच राहुल द्रविड़ को दिया।

गिल ने राहुल की तारीफ करते हुए कहा कि खेल में किस तरह से धैर्य और संयम बनाए रखना होता है, यह सीखने को मिला। बताते चलें कि गिल अंडर-19 और इंडिया ए टीम में खेल चुके हैं। उस समय गिल ने बल्लेबाजी में जो बेहतर प्रदर्शन कर अपनी पहचान बनाई वह राहुल की ही देन है।

 

Shubhaman Gill

दो साल पहले पहचान

गिल ने एक इंटरव्यू में बातचीत करते हुए बताया कि वह राहुल द्रविड़ से काफी प्रभावित रहते थे। दो वर्ष पूर्व उनसे पहचान हुई थी। जब वह छोटे थे, तो हमेशा ही टीवी पर राहुल की बल्लेबाजी को ध्यान से देखते थे। शुबमन ने कहा यदि कोई भी राहुल से कुछ जानना चाहता है, तो वह हमेशा ही उसे उपलब्ध मिलेंगे।

 

Rahul Dravid

इस सलाह से सफलता

गिल बताते हैं कि बचपन से ही उनको हवाई शॉट्स खेलेने का शौक था। इस तरह के शॉट्स को वह बहुत अधिक पसंद करते हैं। जब 2017 में इंग्लैंड अंडर-18 के खिलाफ मुंबई में मैच खेला तो हवाई शॉट्स का खामियाजा भुगतना पड़ा था।

गिल बताते हैं कि यह उनका पहला मैच था। उस समय मात्र 35 और 37 रन दो मैचों में बनाने के बाद ही आउट होना पड़ा। लेकिन राहुल द्रविड़ ने उनको बताया कि हवाई शॉट्स तभी खेलो जब पूरी तरह से पिच पर फिट हो जाओ। इस तरह के शॉट्स को खेलने के लिए सेट होना बेहद जरूरी होता है। राहुल की ये राय मानने के बाद आगे के दो मैचों में बेहतरीन पारी खेलते हुए 138 और 160 रन बनाने में कामयाबी मिली।

देते रहते हैं सलाह

Rahul Dravid

गिल ने कहा कि राहुल द्रविड़ महान बल्लेबाजों में हैं, लेकिन कभी भी अपनी तारीफ नहीं करते। खेल में धैर्य और शांत रहना उन्हीं से सीखने को मिला। वह खुद ही समय समय पर बैटिंग को लेकर सलाह भी देते रहते हैं। जब भी वह साथ होते हैं, उनसे बात करते रहता हूं।

The post शुबमन गिल ने राहुल द्रविड़ को बताया अपना आदर्श, कहा बचपन से उनकी बल्लेबाजी देख सिखाता था टेक्निक appeared first on Sportzwiki.