Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: नेट्स प्रैक्टिस के दौरान ही ऋषभ पंत ने न्यूज़ीलैंड के खेमे में मचाई खलबली, खेलते दिखे अजीबोगरीब शॉट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज के दौरान ऋषभ पंत की टीम में वापसी हुई है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी-20 6 फरवरी, 8 फरवरी और 10 फरवरी को खेला जाएगा. वो न्यूजीलैंड पहुंच गए हैं.

महेंद्र सिंह धोनी भी टीम का हिस्सा हैं. ऐसे में देखना होगा कि कौन प्लेइंग इलेवन में होगा.बता दें, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में महेंद्र सिंह धोनी को टीम में जगह नहीं दी गई थी. पंत इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर विश्व कप के लिए अपना दावा ठोकना चाहेंगे.

मैच से पहले अजीबोगरीब शॉट मारते दिखे ऋषभ पंत 

मैच से पहले ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें पंत अजीबोगरीब शॉट मारते दिख रहे हैं. ऋषभ पंत स्विच हिट मारने का प्रयास करते दिख रहे हैं. ये शॉट केविन पीटरसन और डेविड वॉर्नर मारते दिखते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि पंत नेट्स पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. गेंदबाज जैसे ही आते है तो वो साइड चेंज करते हैं और पीछे की तरफ जोर से शॉट लगा देते हैं.

यहाँ देखें वीडियो 

आईपीएल में इस शॉट से काफी रन बटोरते हैं पंत 

बता दें, ऋषभ पंत आईपीएल में इस शॉट से काफी रन बटोरते हैं,लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में वह इस श़ॉट से कमाल करने में नाकाम रहे हैं. पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के एक मैच के दौरान पंत इस शॉट को खेलते हुए बोल्ड हो गए थे. जिसकी वजह से भारतीय टीम मैच के आखिरी में मुश्किल में पड़ गई थी.

टीम के कप्तान होंगे रोहित शर्मा 

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इस सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं होंगे. टीम की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे. वहीँ ये देखना भी दिलचस्प होगा कि केदार जाधव, शुभमन गिल और दिनेश कार्तिक में किसको मौका मिलता है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post वीडियो: नेट्स प्रैक्टिस के दौरान ही ऋषभ पंत ने न्यूज़ीलैंड के खेमे में मचाई खलबली, खेलते दिखे अजीबोगरीब शॉट appeared first on Sportzwiki.