Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहला मैच हारने के बाद भारतीय टीम के लिए क्रुणाल पांड्या ने कही ये बात...

स्पोर्ट्स डेस्क। दो मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच भारतीय टीम हार गई। लेकिन दूसरे मैच के लिए भारतीय टीम पूरी तैयारी में जुटी हुई है। वहीं ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने कहा कि टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का पहला मैच गंवाने के बाद भारतीय टीम वापसी करेगी।

27 वर्षीय क्रुणाल पांड्या ने कहा, 'कल काफी अहम मैच है और हम 0-1 से पिछड़े हुए हैं लेकिन मैं यह नहीं कहूंगा कि हमने लय गंवा दी है। हम उस रात हार गए थे लेकिन हम लगातार दो मैच हारने वाले नहीं है। मुझे यकीन है कि हम कल अच्छा प्रदर्शन करेंगे।' आपको बता दें, क्रुणाल को नियमित रूप से भारतीय टी20 टीम की अंतिम एकादश में जगह मिलती रही है। क्रुणाल ने 10 मैचों में 30 के औसत से 11 विकेट लिए है और इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में 36 रन देकर 4 विकेट रहा। उन्होंने 10 मैचों में सिर्फ 5 बार बल्लेबाजी की और 23.33 के औसत से 70 रन बनाए।

7वें नंबर बल्लेबाज़ी के सवाल पर उन्होंने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मैं इस बारे में नहीं सोच रहा कि मुझे कौन से नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। मेरा ध्यान सिर्फ उन चीजों पर है जो मेरे हाथ में हैं, फिर स्थिति चाहे कुछ भी हो। मैं गेंद और बल्ले दोनों से अपना 100 फीसदी देना चाहता हूं।' क्रुणाल टी-20 मैचों के लिए काफी अच्छे ऑलराउंडर है।

यह भी पढ़े:-

जसप्रीत बुमराह ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 करियर में हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

IND vs AUS: हार के कारण जब ट्रोल हुए उमेश यादव तो बुमराह ने इस तरह किया बचाव

सचिन ने लिया 10 पुश-अप्स चैलेंज और शहीदों के परिवारों के लिए जुटाए 15 लाख रुपए



Herald