भारत ने न्यूजीलैंड को उसके घर में हराकर वनडे सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया है। विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने पहले तीन मैच जीते। उसके बाद विराट ने बीच सीरीज से ही आराम ले लिया। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत को सीरीज के चौथे मैच में करारी हार मिली लेकिन अंतिम मैच में मेजबान टीम को मात देकर भारत ने बड़े अंतर से सीरीज अपने नाम किया।
चहल टीवी पर रोहित शर्मा का इंटरव्यू

भारतीय टीम के लेग स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने आज मैच के बाद चहल टीवी रोहित शर्मा को बुलाया। रोहित की कप्तानी में ही आज भारत ने मैच जीता है। रोहित 2009 के न्यूजीलैंड दौरे में टीम का हिस्सा थे। इस जीत के बाद रोहित ने कहा
“2009 में अलग टीम थी और 2019 अलग टीम थी। न्यूजीलैंड को उनके घर में जाकर हराना मुश्किल है। 2009 का सीरीज काफी मुश्किल थी। न्यूजीलैंड ने पिछले दो साल में जो क्रिकेट खेला था, उसे देखते हुए हमारे लिए आसान नहीं था।”
मध्यक्रम की तारीफ की

आज एक बार फिर भारत ने 10वें ओवर में 18 के स्कोर पर 4 विकेट खो दिए थे। उसके बाद अंबाती रायडू और विजय शंकर ने टीम को संभाला। नीचे हार्दिक पांड्या और केदार जाधव ने भी अच्छी पारी खेली। उनकी बल्लेबाजी के बारे में रोहित शर्मा ने कहा
“रायडू और विजय शंकर ने क्या प्रदर्शन किया है। मुझे पिछले मैच की याद आने लगी थी। ऐसी परिस्थति में हम चाहते हैं कि हमारे खिलाड़ी उभर कर आये। इसके साथ हार्दिक और केदार ने जो फिनिश किया है, उसी की वजह से हम 250 के पार पहुँच पाए।”
रोहित ने की चहल की खिंचाई

युजवेंद्र चहल ने पिछले मैच में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाये थे। इसके बावजूद रोहित शर्मा ने कहा कि हम 10 और 11 नंबर के बल्लेबाज को नहीं लेकर चलते। इसके साथ ही चहल ने उनसे नंबर तीन पर प्रमोट करने की भी मांग की है।
देखें वीडियो:
Rohit's guest appearance on Chahal TV https://t.co/Mrqx4Z2J5x
— Harami Launde (@HaramiLaunde) February 3, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post चहल टीवी पर रोहित शर्मा ने रायडू और शंकर की तारीफ की, तो सरेआम बनाया इस खिलाड़ी का मजाक appeared first on Sportzwiki.