Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : धोनी की वजह से भारत को मिला विकेट, तो कोहली ने ऐसे इशारा करते हुए धोनी को दिया पूरा श्रेय

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बैंगलौर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार को दूसरा टी-20 मैच खेला गया था. इस दूसरे टी-20 मैच को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 7 विकेट के अंतर से जीत लिया था और सीरीज को भी 2-0 के अंतर से अपने कब्जे में कर लिया था. सीरीज शुरू होने से पहले कोई भी ऑस्ट्रेलिया टीम को प्रबल दावेदार नहीं मान रहा था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने अपने शानदार खेल से सभी क्रिकेट पंडितों को झूठा साबित कर दिया.

मैक्सवेल की तूफानी पारी से जीता ऑस्ट्रेलिया 

इस मैच में भारत ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 190 रन का स्कोर खड़ा किया था. इस लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 19.4 ओवर में मात्र 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया था.

ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने इस मैच के दौरान 55 गेंदों पर 113 रन की शानदार पारी खेली. उन्होंने अपनी इस पारी में 7 चौके और 9 छक्के लगाये थे.

धोनी की मदद से मिला भारत को विकेट, तो कोहली ने दिया श्रेय 

इस दूसरे टी-20 मैच के दौरान धोनी की योजना के तहत भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज डीआर्सी शार्ट का विकेट मिला था.

धोनी की योजना का लोहा भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी माना और जैसे ही भारत को विकेट मिला, तो उन्होंने अपनी उंगली से धोनी की तरफ इशारा किया और विकेट का पूरा श्रेय उन्हें दिया.

इस शानदार और दिलचस्प वीडियो को बीसीसीआई ने भी अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया हैं और धोनी व कोहली के जुगलबंदी की तारीफ की है. बीसीसीआई ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पत इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, “इस जोड़ी ने जो शानदार प्रदर्शन किया.”

यहाँ देखें धोनी को श्रेय देते हुए कोहली का इशारा 

 


आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते हैं, कि कैसे भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली भारत को विकेट मिलने का श्रेय अपनी उंगली से इशारा करते हुए एमएस धोनी को दे रहे हैं.

 

 

आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post वीडियो : धोनी की वजह से भारत को मिला विकेट, तो कोहली ने ऐसे इशारा करते हुए धोनी को दिया पूरा श्रेय appeared first on Sportzwiki.