Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मनन नाथ शीर्ष वरीय रघुवंशी को हराकर सेमीफाइनल में

मुंबई
मनन नाथ ने शीर्ष वरीयता प्राप्त कृषांग रघुवंशी को हराकर बुधवार को यहां अखिल भारतीय रैंकिंग टेनिस सुपर सीरीज के लड़कों के अंडर-14 वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। छठी वरीयता प्राप्त मनन ने क्वार्टर फाइनल में रघुवंशी को सीधे सेटों में 6-4, 6-2 से पराजित किया। सेमीफाइनल में मनन का मुकाबला तीसरी वरीयता प्राप्त मानस धामने से होगा। आठवीं वरीयता प्राप्त आर्यन शाह ने जैसनव शिंदे को तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में हराया। लड़कियों के वर्ग में दूसरी वरीयता प्राप्त रूमा गायकवाड़ ने ईरा शाह को 6-4, 6-0 से शिकस्त दी। सेमीफाइनल में उनका सामना गैरवरीय कायरा शेट्टी से होगा जिन्होंने स्वरा काटकर को 6-4, 6-3 से हराया।