पुलवामा आतंकी हमलें के बाद पूरे भारत में जबरदस्त गुस्सा दिख रहा है। जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को सीआरपीएफ सुरक्षा बलों के काफिलें पर आतंकियों ने एक कायराना हमला किया जिसमें हमारे देश के 40 वीर जवान शहीद हो गए। इस घटना के बाद भारतीयों में साफ तौर पर पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा दिख रहा है।
पुलवामा हमलें के बाद भज्जी ने कहा विश्व कप में भारत न खेले पाक से
इस आतंकी हमलें के बाद भारतीय धीरे-धीरे पाकिस्तान के साथ हर तरह की दूरियां बनाने चाहते हैं। ऐसे में जब इस साल इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में भारत-पाक मुकाबला होना है।

अब सवाल ये है कि पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप में होने वाले मैच में कैसी स्थिति रहेगी लेकिन जो भी हो भारत के दिग्गज स्पिन गेंदबाज रहे हरभजन सिंह ने दो टूक कहा है कि पाकिस्तान से विश्व कप में भारत को नहीं खेलना चाहिए।
क्रिकेट को लेकर अभी नहीं रहना चाहिए कोई संबंध
इंडिया टूडे के साथ बातचीत करते हुए हरभजन सिंह ने कहा कि “भारत को विश्व कप में पाकिस्तान के साथ नहीं खेलना चाहिए। विश्व कप जीतने के लिए भारत काफी ताकतवर है।”

“ये एक मुश्किल समय है। जो हमला हुआ था वो अविश्वसनीय था और ये बहुत ही गलत था। सरकार द्वारा सख्त कार्रवाई निश्चित रूप से की जाएगी। जब क्रिकेट की बात आती है, तो मुझे नहीं लगता कि हमारे बीच कोई संबंध होना चाहिए। उनके साथ अन्यथा वो हमारे साथ ऐसा ही व्यवहार करते रहेंगे।”
खेल से पहले आता है देश, ऐसे में नहीं हो सकता कोई खेल
भज्जी ने आगे कहा कि “मुझे नहीं लगता है कि हमें पाकिस्तान के साथ कोई संबंध बनाने या उनके साथ कोई क्रिकेट खेलने की जरूरत है।”

“मुझे नहीं लगता कि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप मैच खेलना चाहिए। देश पहले आता है और हम सभी अपने देश के पीछे खड़े हैं। क्रिकेट या हॉकी या खेल, इसे अलग रखा जाना चाहिए। क्योंकि ये एक बहुत बड़ी बात है। और बार-बार हमारे सैनिक शहीद हो रहे हैं। हमें अपने देश के साथ खड़ा रहना चाहिए। क्रिकेट, हॉकी या कोई भी खेल हो हमें उनके साथ खेलने की जरूरत नहीं है।”
विश्व कप में भारत को पाकिस्तान से खेलने की जरूरत नहीं
“हम चर्चा करने के लिए बहुत छोटे हैं कि क्या करने की आवश्यकता है। सत्ता में बैठे बड़े लोग हैं जो एक कॉल ले सकते हैं। अगर हमें सेमी-फाइनल या फाइनल में पाकिस्तान से खेलना है तो क्या होगा? जून-जुलाई में काफी समय है सत्ता में बैठे लोगों को क्या करना होगा। लेकिन कोई भी भारत को नुकसान नहीं पहुंचा सकता है। पुलवामा में जो हुआ वो दुखद है।”

भज्जी ने लगातार पाकिस्तान को निशाना बनाया और आगे कहा कि “हमें पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह का संबंध नहीं रखना चाहिए। हम अपने दम पर विश्व को खिलाने के लिए शक्तिशाली हैं। क्रिकेट खेल उतना महत्वपूर्ण नहीं है। हम रक्षा बल के हर सदस्य के साथ खड़े हैं। उनका बलिदान बेकार नहीं जाना चाहिए। क्रिकेट से पहले मुख्य बातों को सुलझा लिया जाना चाहिए। ऐसा कैसे होता है, इसका फैसला सरकार द्वारा किया जा सकता है। जब तक उन समस्याओं को हल नहीं किया जाता, तब तक भारत को क्रिकेट या उनके साथ कोई खेल नहीं खेलना चाहिए।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद गुस्से से झल्ला उठे हरभजन सिंह, विश्व कप में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर दिया यह चौकाने वाला बयान appeared first on Sportzwiki.