Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अबकी बार नहीं होगी आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी, शहीदों के परिवारों को जाएगा फंड

स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में दिल्ली में आयोजित हुई सीओए की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए है साथ ही सबसे अहम फैसला ये किया गया है की अबकी बार आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी नहीं की जाएगी। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि सीओए की बैठक में ये फैसला हाल ही में 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद शहीद हुए जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए किया गया हैं।

इतना ही नही साथ ही बताया गया है कि सीओए की बैठक में इस बात का भी फैसला किया गया है कि आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी के लिए तय की गई फंड राशि का उपयोग से आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों की मदद के लिए किया जाएगा। आपको बता दे कि इस साल आयोजित होने वाले आईपीएल 2019 के मुकाबले 23 मार्च से शुरू होंगे। साथ ही आपको बता दे कि आईपीएल के पहले दो सप्ताह के कार्यक्रम की घोषणा भी कर दी गई थी। साथ ही उम्मीद की जा रही है कि आगे के कार्यक्रम की घोषणा जल्द ही की जा सकती हैं।

साथ ही आपको बता दे कि हाल ही में पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद कई लोगों के साथ भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान गांगुली, अजहर, स्पिनर हरभजन सिंह भी विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेलने की मांग कर चुके हैं। साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर चहल भी पाकिस्तान के साथ आर-पार की लड़ाई कर बात कर चुके हैं। साथ ही भारत के कई स्टेडियम से पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तस्वीर तक हटा चुके हैं।

ये भी देखें

इस भारतीय युवा बल्लेबाज ने रचा इतिहास, टी 20 में खेली अब तक की सबसे बड़ी पारी

पुलवामा हमले के बाद पाक के साथ मैच खेलने को लेकर सौरव गांगुली ने दिया ये बयान

पार्थिव पटेल के पिता को हुआ ब्रेन हेमरेज, भावुक होकर मांगी दुआएं



Herald