वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच हुए पहले वनडे में क्रिस गेल के नाम का तूफान आया. 6 महीने बाद वनडे क्रिकेट में वापसी करने वाले इस खिलाड़ी ने शानदार शतक लगा दिया. वेस्टइंडीज जब बल्लेबाजी करने आई तब उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए 360 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया.
वेस्टइंडीज के लिए अपने करियर का पहला मैच खेल रहे कैम्पबेल ने 30 रनों की पारी खेली, इसके बाद शाइ होप ने 64 रनों की पारी खेली, फिर डैरेन ब्रावो ने 40 रनों की पारी खेली और अंत में एश्ले नर्स ने 8 गेंदों पर नाबाद 25 रनों की शानदार पारी खेलते हुए टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया.
डेरेन ब्रावो ने मारा ऐसा छक्का घायल हो गया दर्शक

इस दौरान इंग्लैंड की तरफ से बेन स्टोक्स और आदिल राशिद ने 3-3 विकेट जबकि क्रिस वोक्स ने 2 विकेट हासिल किए. वेस्टइंडीज के बल्लेबाज लंबे लंबे छक्के मारने के लिए मशहूर हैं. मैच के दौरान ऐसा ही छक्का डेरेन ब्रावो ने लगाया. छक्का सीधे बैठे दर्शकों के बीच गिरा वहां बैठी एक महिला के सर पर गेंद लगी और उसके सर पर गहरी चोट आई.
यहाँ देखें वीडियो
— shaktikapoor143 (@shaktikapoor143) February 21, 2019
चोट के बाद उस महिला दर्शक का तुरंत इलाज कराया गया.
इतना बड़ा स्कोर इंग्लैंड टीम ने बड़ी आसानी से हासिल कर लिया

इंग्लिश टीम जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उसने वो कर दिखाया जिसका शायद मेजबान देश के दर्शकों को अंदाजा भी नहीं था. इंग्लैंड ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए ये 361 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया और वो भी कुल 3 विकेट के नुकसान पर. इंग्लैंड की टीम की ओर से जो रूट और जेसन रॉय ने शानदार शतक लगाया.
उन्होंने भारत के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.भारत ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 360 रनों का सफलतापूर्वक पीछा किया था.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post वीडियो: इंग्लैंड के खिलाफ डैरेन ब्रावो के छक्के से महिला दर्शक का फूटा सिर, स्टेडियम में अफरातफरी का माहौल appeared first on Sportzwiki.