Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बिग-बैश लीग का फाइनल मुकाबला था फिक्स? मैच के दौरान दिखा हाईवोल्टेज ड्रामा

ऑस्ट्रेलिया में पिछले करीब 50 दिनों से खेली जा रही टी20 बिग-बैश लीग का फाइनल मुकाबला आज मेलबर्न रेनेगेड्स और मेलबर्न स्टार्स के बीच खेला गया। इस फाइनल मैच में नाटकिय क्रम देखने को मिला जिसमें मेलबर्न स्टार्स को मेलबर्न रेनेगेड्स को सनसनीखेज हार का सामना करना पड़ा।

बिग-बैश फाइनल मुकाबलें में दिखी ड्रामेटिक पिक्चर

फाइनल मुकाबला रविवार को मेलबर्न क्रिकेट मैदान में खेला गया। इस मैच में ग्लेन मैक्सवैल की अगुवायी वाली मेलबर्न स्टार्स की एक तय जीत नजर आ रही थी लेकिन मैच के आखिरी पलों में एक ड्रामेटिक नजारा देखने को मिली और मैच में हार का सामना करना पड़ा।

खिताबी जंग में मेलबर्न रेनेगेड्स को मेलबर्न स्टार्स से पहले तो अपने गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर 145 रनों के स्कोर पर ही रोक लिया। इसके बाद एक शानदार जीत की तरफ अग्रसर हुए लेकिन आखिर में मैच गंवा दिया।

मेलबर्न स्टार्स के लिए तय मानी जा रही जीत 12 रनों से हार में बदली

मेलबर्न स्टार्स की सलामी जोड़ी मर्कस स्टोइनिस और बेन डंक ने 146 रनों के लक्ष्य के सामने पहले विकेट के लिए 13 ओवर में 93 रन जोड़ डाले। इस स्कोर पर स्टोइनिस 39 रन बनाकर चलते बने।

भले ही स्टोइनिस पैवेलियन लौट गए लेकिन मेलबर्न स्टार्स एक आसान जीत की तरफ अग्रसर था लेकिन इसके बाद जो हुआ उसकी किसी ने कल्पना भर नहीं की थी। मेलबर्न स्टार्स का 93 रन पर पहला विकेट गिरने के बाद देखते ही देखते मेलबर्न स्टार्स का स्कोर 112 पर 7 हो गया।

19 रन में खोए 7 विकेट, अब ट्वीटर पर उठी मैच फिक्स की खबरें

यानि स्टार्स ने अपने आखिरी 7 विकेट 19 रनों के अंदर ही गंवा दिए और इस दौरान 30 गेंदों का भी सामना किया। यहां से स्टार्स के लिए मैच जीतना मुश्किल हो गया और अंत में 12 रनों से जीत से चूक हो गई।

मैच के बाद मेलबर्न स्टार्स की हार किसी को हजम नहीं हो पा रही है तो वहीं ट्वीटर पर मैच को फिक्स बताया जा रहा है। मेलबर्न स्टार्स की टीम के द्वारा मैच को फिक्स करने की बातें जमकर सामने आ रही हैं।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post बिग-बैश लीग का फाइनल मुकाबला था फिक्स? मैच के दौरान दिखा हाईवोल्टेज ड्रामा appeared first on Sportzwiki.