इंटरनेट डेस्क। आशीष नेहरा भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज है। भारत के इस तेज गेंदबाज ने कई अहम मुकाबलों में टीम इंडिया को विजयी बनाने में अहम भूमिका निभाई है। आशीष नेहरा का मानना हैं कि ऋषभ पंत आगामी विश्वकप के लिए टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते है। विश्वकप का आयोजन मई में होने जा रहा है। भारतीय टीम इस महाकुंभ की शुरूआत साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से करेगी।
मैदान में फिर नजर आएगा रावलपिंडी एक्सप्रेस का खौफ, इस लीग से कर रहे हैं मैदान में वापसी
आशीष नेहरा का मानना हैं कि ऋषभ पंत के पास भी हिटमैन रोहित शर्मा की तरह मैच विनर, गेंद पर जोरदार प्रहार करने में सक्षम है। इन खूबियों के कारण रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत को इंग्लैंड में आयोजित होने वाले विश्वकप टीम में चुना जाना सही बताया है। उन्होंने कहा कि पंत भारत की विश्व कप टीम में जगह बनाने के हकदार हैं।
पूर्व तेज गेंदबाज का मानना है कि पंत ने अकेले दम पर मैच जिताने की क्षमता दिखाई है। साथ ही नेहरा ने ये भी कहा कि अंबाती रायुडू, केदार जाधव और दिनेश कार्तिक शानदार खिलाड़ी हैं लेकिन वे सभी एक जैसे हैं। आपको एक्स फेक्टर की जरूरत होती है जो इस लडक़े के पास है। पंत ने हाल ही कंगारू दौरे पर भी शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। आपको बता दें की ऋषभ पंत ने अपने टेस्ट करियर में अभी तक 9 मैच खेले और 696 रन बनाए है। पंत ने इस दौरान 2 शतक और 2 अर्धशतक जड़े है।