Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कुलदीप यादव विदेशी टेस्ट मैचों में हमारी पहली पसंद: रवि शास्त्री

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में 2-1 से हराकर टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमाया। उस सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। यही वजह है कि भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमाया। इस सीरीज की जीत के बाद रवि शास्त्री ने टीम की काफी सराहना की थी।

कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी

चाइनामैन कुलदीप यादव को टेस्ट सीरीज में सिर्फ एक ही मैच खेलने का मौका मिला। सिडनी टेस्ट मैच की पहली पारी में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के 5 बल्लेबाजों को आउट किया। दूसरी पारी में बारिश की वजह से उन्हें गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला।

वह तीनों फॉर्मेट में एशिया से बाहर पारी में 5 विकेट लेने वाले भारत के पहले गेंदबाज बन गये हैं। एशिया से बाहर पिच में स्पिनरों के लिए मदद नहीं होता है लेकिन उन्होंने इसके बावजूद विकेट चटकाए हैं।

रवि शास्त्री ने कुलदीप पर दिया बयान

सिडनी में कुलदीप यादव की गेंदबाजी से कोच रवि शास्त्री काफी प्रभावित हुए। इसी वजह से हाल में क्रिक्बज को दिए इंटरव्यू में मुख्य कोच ने कुलदीप की तारीफ की है। उन्होंने कहा

“सिडनी में कुलदीप ने जिस तरह से गेंदबाजी की उससे मैं बहुत प्रभावित हुआ। टेस्ट क्रिकेट में कलाई की स्पिनरों का युग है, विशेष रूप से विदेशी टेस्ट क्रिकेट में। जिस तरह से उन्होंने सिडनी में गेंदबाजी की, वह हमारा नंबर एक स्पिनर बन गया।

विदेश में नंबर एक गेंदबाज कौन?

इसके बाद कोच रवि शास्त्री ने कुलदीप यादव को विदेशी सरजमीं पर भारत का नंबर एक स्पिन गेंदबाज भी बता दिया। इसका मतलब साफ़ है कि अब कुलदीप विदेशी टेस्ट मैचों में भारत के प्रमुख गेंदबाज होंगे। कोच ने कहा

“कुलदीप विदेशी सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट खेला है और उसे पांच विकेट मिले हैं, इसलिए वह हमारा नंबर एक विदेशी स्पिनर बन जाता है। अगर हमें एक स्पिनर खेलना है तो उसे चुना जायेगा।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post कुलदीप यादव विदेशी टेस्ट मैचों में हमारी पहली पसंद: रवि शास्त्री appeared first on Sportzwiki.