Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्वकप में पाकिस्तान से नहीं खेलने की बात पर जावेद मियांदाद ने सौरव गांगुली को सुनाया खरीखोटी

पुलवामा में हुए सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले के बाद पाकिस्तान को लेकर भारत में काफी गुस्सा है। इसी वजह से मांग हो रही है कि भारतीय टीम विश्व कप में पाकिस्तान से मुकाबले नहीं खेले। दोनों टीमों को 16 जून को विश्व कप मुकाबले में एक दूसरे से खेलना है। इसे लेकर क्रिकेट से लेकर नेता तक अपनी राय रख रहे हैं।

बीसीसीआई करने वाला है आईसीसी से मांग

पाकिस्तान से विश्व कप में मैच नहीं खेलने के लिए बीसीसीआई पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। अब बीसीसीआई भी हरकत में दिख रही है। सीओए के चेयरमैन विनोद राय ने बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी से आईसीसी को पत्र लिखने को कहा था।

इंडिया टुडे के सोर्स के मुताबिक राहुल जोहरी को कहा गया है कि वह आईसीसी को पत्र लिखे कि पाकिस्तान को विश्व कप से बाहर रखने की मांग करे। जोहरी दुबई में होने वाले आईसीसी मीटिंग में 27 फरवरी को हिस्सा लेंगे।

जावेद मियांदाद ने जताई नाराजगी

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज जावेद मियांदाद ने इस बात पर नाराजगी जताई है। उनके अनुसार कोई भी बोर्ड किसी दूसरे बोर्ड को बाहर करने की माग नहीं कर सकता। एक निजी मीडिया हाउस के मुताबिक उन्होंने कहा

“आईसीसी के पास बीसीसीआई को सुनने का कोई मौका नहीं है। क्योंकि आईसीसी का संविधान सदस्यों को इसकी इवेंट में भाग लेने का अधिकार देता है।”

सौरव गांगुली पर साधा निशाना

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने भी पाकिस्तान से नहीं खेलने की बात की थी। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान से हर खेल में रिश्ता तोड़ने की बात की थी। इसे लेकर जावेद मियांदाद ने उनपर निशाना साधा है। गांगुली के बारे में उन्होंने कहा

“मुझे लगता है कि सौरव आने वाले दिनों में चुनाव लड़ना चाहते हैं या मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं क्योंकि यह उनके देश के लोगों का ध्यान खींचने के लिए सिर्फ एक प्रचार स्टंट है।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post विश्वकप में पाकिस्तान से नहीं खेलने की बात पर जावेद मियांदाद ने सौरव गांगुली को सुनाया खरीखोटी appeared first on Sportzwiki.