इंटरनेट डेस्क। कंगारू टीम के हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल की तूफानी पारी की बदौलतकंगारू टीम ने दो टी20 मैचों की सीरीज पर कब्जा कर लिया है। कंगारू टीम ने दूसरे टी20 मैच में भारत को 7 विकेट से हराकर 2—0 से इंडियन टीम का सफाया कर दिया है। इसी के साथ आपको बता दें कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने दूसरे टी20 में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और टीम का स्कोर 190 तक पहुंचाया।
कप्तान विराट कोहली ने 38 गेंदों में 72 रनों की नाबाद आतिशी पारी खेली। कोहली ने इस दौरान अपनी आतिशी पारी के दौरान 6 छक्के और 2 चौके लगाए। इसी आतिशी पारी के बदौलत ही टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार विराट कोहली वर्तमान में क्रिकेट के तीनों फार्मेट में 50 या उससे ज्यादा की औसत रखने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं। विराट कोहली की टेस्ट में 53.76, वनडे में 59.51 और अंतरराष्ट्रीय टी20 में 50.13 की औसत है। आपको बता दें कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली से पहले तीनों फार्मेट में 50 या उससे अधिक का औसत किसी भी बल्लेबाज का नाम दर्ज नहीं है। साथ ही विराट ने टी20 में सबसे कम 67 पारियों में 2200 रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। विराट कोहली के नाम 67 मैचों में 2263 रन हो गए हैं। यानी, उन्होंने इस मैच में पाकिस्तान की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले शोएब मलिक की बराबरी कर ली है।