Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग : दक्षिण अफ्रीका तीसरे स्थान पर खिसका

दुबई, 23 फरवरी: श्रीलंका के हाथों टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद दक्षिण अफ्रीका आईसीसी की ताजा टेस्ट टीम रैंकिंग में तीसरे नंबर पर खिसक गई है। दक्षिण अफ्रीका को शनिवार को पोर्ट एलिजाबेथ में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका के हाथों आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका ने पहले टेस्ट में भी दक्षिण अफ्रीका को एक विकेट से हराया था और अब उसने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से जीत ली है। हालांकि सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच अभी खेला जाना बाकी है।

श्रीलंका की टीम इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बाद दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने वाली तीसरी टीम बन गई है।

दक्षिण अफ्रीका ने 110 अंकों के साथ सीरीज की शुरुआत की थी। लेकिन अपने से नीचे की रैंकिंग वाली टीम से सीरीज हारने के बाद अब उसे पांच अंकों का नुकसान हुआ है और अब उसके 105 अंक है। दक्षिण अफ्रीका अब न्यूजीलैंड से दो अंक पीछे है। न्यूजीलैंड 107 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गया है।

भारत अभी भी 116 अंकों के साथ शीर्ष पर कायम है।

वहीं, टेस्ट सीरीज जीतने के बावजूद भी श्रीलंका छठे स्थान पर बरकरार है। हालांकि उसे चार अंकों का फायदा हुआ है और उसके 93 अंक हो गए हैं।

The post आईसीसी टेस्ट रैंकिंग : दक्षिण अफ्रीका तीसरे स्थान पर खिसका appeared first on Sportzwiki.