इनदिनों वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. इस वनडे सीरीज का पहला मैच 20 जनवरी को खेला गया था. इस मुकाबले को इंग्लैंड की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 6 विकेट से जीत लिया था.
आपकों बता दें, कि इस पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज के स्टार तेज गेंदबाज किमर रोच अपनी चोट के चलते नहीं खेल पाए थे.
दूसरे वनडे से भी बाहर रहेंगे किमर रोच

किमर रोच को अपनी पीठ में चोट है. अपनी इस चोट के चलते ही वह पहला वनडे मैच नहीं खेल पाए थे. अब सीरीज का दूसरा वनडे मैच भी वह नहीं खेल पाएंगे.
बता दें, कि सीरीज का दूसरा वनडे मैच 22 फरवरी को बारबाडोस में होना है. हालाँकि, अंतिम तीन वनडे मैचों में किमर रोच के फिट होने की उम्मीद है.
बता दे, कि वेस्टइंडीज की टीम विश्व कप से पहले इंग्लैंड के साथ यह सीरीज खेल रही हैं और फिर इसके बाद आयरलैंड में ट्राई सीरीज खेलेगी. जहां तीसरी टीम बांग्लादेश की होगी. ट्राई सीरीज और इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम तीन वनडे किमर रोच जरुर खेलना चाहेंगे.
टेस्ट सीरीज में रहे थे ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’

इस साल इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप में किमर रोच टीम के महत्वपूर्ण सदस्य है, इसलिए उनकी चोट वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए एक चिंता का विषय है.
बता दें, कि 30 वर्षीय अनुभवी तेज गेंदबाज किमर रोच ने हाल ही में समाप्त हुई टेस्ट श्रृंखला में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था, उन्होंने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 18 विकेट लिए थे और ‘मैन ऑफ द सीरीज़’ का पुरस्कार जीता था.
ऐसा रहा हैं किमर रोच का अबतक का प्रदर्शन

किमर रोच अबतक अपनी टीम के लिए 53 टेस्ट मैच, 80 वनडे मैच और 11 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं. रोच ने अपने खेले 53 टेस्ट में 184 विकेट, वनडे में 114 विकेट व टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 7.28 की इकॉनामी रेट से 10 विकेट हासिल किये है.
किमर रोच अपनी गेंदों में रफ़्तार के लिए पहचाने जाते हैं. वह लगातार 140 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ़्तार से गेंदबाजी करने की काबिलियत रखते हैं. उनका सामना करना किसी भी बल्लेबाज के लिए एक कठिन चुनौती होता है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post मेजबान टीम को लगा बड़ा झटका, पीठ में लगी चोट के चलते पहले दो वनडे मैचों से बाहर हुआ यह दिग्गज खिलाड़ी appeared first on Sportzwiki.