Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जसप्रीत बुमराह और जेमिमा रोड्रिग्ज को इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर में मिला अवार्ड

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। पहले ही साल बुमराह ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। पहले ही साल में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के बाद इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में शानदार गेंदबाजी की। इसके साथ ही महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्ज ने भी पिछले साल ही इंटरनेशनल डेब्यू किया था।

बुमराह को मिला अवार्ड

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर द्वारा ब्रेकथ्रू परफॉरमेंस ऑफ द इयर का अवार्ड जीता है। उन्हें यह अवार्ड पुरुष खिलाड़ियों की श्रेणी में मिला है। जनवरी 2018 में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वह भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी थे। उन्होंने टेस्ट डेब्यू कर साल की टेस्ट क्रिकेट में 48 विकेट लिए जबकि वह कई मैचों में टीम का हिस्सा भी नहीं थे।

जेमिमा रोड्रिग्ज को भी अवार्ड

 

पुरुष खिलाड़ियों में जहाँ यह अवार्ड बुमराह को मिला तो महिला खिलाड़ियों में महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्ज को यह जीता। मुंबई की 18 वर्षीय बल्लेबाज ने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था।

वह इस समय स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और मिताली राज के साथ वह भारत की प्रमुख बल्लेबाज हैं। 22 टी-20 इंटरनेशनल मैच में उन्होंने 34 की औसत और 130 की स्ट्राइक रेट से रन बनाये हैं।

दोनों ही खिलाड़ी भविष्य

सिर्फ 18 साल की जेमिमा रोड्रिग्ज ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है। पिछले साल महिला टी-20 विश्व कप में भी उन्होंने कई शानदार पारियां खेली थी। वनडे मैचों में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है।

जसप्रीत बुमराह की गिनती इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों ने की जाती है। उनके खिलाफ रन बनाने में लगभग सभी बल्लेबाजों को परेशानी होती है। विश्व कप में वह टीम के सबसे बड़े हथियार होंगे।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post जसप्रीत बुमराह और जेमिमा रोड्रिग्ज को इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर में मिला अवार्ड appeared first on Sportzwiki.