Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कपिल ने हाफ मैराथन में धावकों से पुलवामा के शहीदों के लिये दौड़ने का आग्रह किया

नवी मुंबई
पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रृद्धांजलि देते हुए महान क्रिकेटर कपिल देव ने यहां एक हाफ मैराथन में धावकों से उन जवानों की स्मृति में दौड़ने के लिये कहा है । कपिल ने कहा ,‘‘ कल का दिन अहम है और हम उनके लिये दौड़ेंगे जिन्होंने अपनी जिंदगी वतन के नाम कुर्बान कर दी ।’’    जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में एक आत्मघाती आतंकी हमले में गुरूवार को सीआरपीएफ के जवाब मारे गए ।    भारत के पूर्व कप्तान ने कहा ,‘‘ जो लोग देश की सेवा कर रहे हैं, वे असली नायक है , हम नहीं । हमें यह सुनिश्चित करना चाहिये कि हम उनके परिवारों की देखभाल करेंगे ।’’ आयोजकों ने मैराथन से पहले शहीदों की याद में एक मिनट का मौन रखने की घोषणा भी की ।