इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने कल नई दिल्ली में आईडीबीआई फेडरल लाइफ इंश्योरेंस के मैराथन दौड़ में भाग लिया। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने इस दौरान प्रत्येक मैराथन दौड़ से पहले कीपमूविंग पुश-अप्स चैलेंज में भाग लिया और पुलवामा में शहीद हुए जवानों के परिवार के लिए सहायता राशि इकट्टी की।
कोहली ने रिकॉर्ड बुक में दर्ज किया एक और 'विराट' कीर्तिमान, इस मामलें में पहुंचे सबसे टॉप पर
आपको बता दें कि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने इस पुश अप चैलेंज में जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आंतकियों द्वारा किए गए हमले में मारे गए जवानों के परिवार के लिए लगभग 15 लाख रूपए फंड जुटाने में कामयाबी हासिल की। आपको बता दें कि दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में चार रेस में प्रत्येक के शुरू होने से पहले तेंदुलकर ने कीप मूविंग पुश-अप चैलेंज के अंतर्गत 10 पुश-अप किए और धावकों से इसमें उनके साथ जुड़ने का आग्रह किया। हर धावक से इसके लिए 100 रूपए राशि ली गई थी।
डेथ ओवर स्पेशलिस्ट बुमराह ने टी-20 में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड, इस दिग्गज गेंदबाज को छोड़ा पीछे
सचिन तेंदुलकर ने इसके बाद इस मैराथन को हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया। आपको बता दें कि चार भागों में हुई इस रेस में हजारों धावकों ने भाग लिया। आपको बता दें कि भारत का ये पूर्व दिग्गज खिलाड़ी आईडीबीआई फेडरल लाइफ इंश्योरेंस के मैराथन दौड़ का ब्रांड दूत है।पुलवामा में शहीद हुए जवानों के परिवार के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के कई पूर्व व वर्तमान खिलाड़ी उनकी आर्थिक मदद के लिए आगे आए है।